Site icon Buziness Bytes Hindi

खेल-खेल में ही सिखाये अपने बच्चों को कुछ नया


खेल-खेल में ही सिखाये अपने बच्चों को कुछ नया

क्या आप भी अपने बच्चों में स्मार्टफोन के बढ़ते उपयोग से चिंतित है? वर्तमान में बच्चों को मोबाइल फ़ोन्स में गेम खेलना अत्यधिक पसंद है और आप 2-5 साल के बच्चों में भी मोबाइल गेम्स खेलने का एक अलग ही उत्साह पाएंगे। हालांकि अधिकतर पेरेंट्स इस बात से काफी चिंतित है क्योकि कम उम्र में स्मार्टफोन का अधिक उपयोग सही नहीं है। 

लेकिन क्या आप जानते है मोबाइल गेम्स के साथ-साथ भी आप अपने बच्चों को कुछ नया सीखा सकते है और उनका पढ़ाई की ओर दोबारा ध्यान लगा सकते है। यदि आपके बच्चे की उम्र 2-5 के बीच में है और उसे मोबाइल गेम्स खेलना अधिक पसंद है तो जानिए 5 मोबाइल गेम्स जो आपके बच्चो को मनोरंजन के साथ-साथ पढ़ना लिखना भी सिखाएगा। 

Read also: क्वालिटी वर्क के लिए टाइम मैनेजमेंट है जरूरी, इन टिप्स को करे फॉलो

  1. Piano kids

यह एक लोकप्रिय गेम है जो बच्चों को गाने के माध्यम से अलग-अलग चीज़े सिखाता है। यह गेम आपको आसानी से प्ले-स्टोर या एप्पल स्टोर पर मिल जाएगा जिससे आपका बच्चा म्यूजिकल बॉक्स की मदद से खेलते हुए ही बहुत सी नयी चीज़ो को जानेगा। 

  1. Unicorn chef

छोटी बच्चियों को खाना पकाने का अधिक शौक़ होता है और यह गेम 5 से कम उम्र की बच्चियों के लिए काफी बेहतरीन है। इस गेम से लड़कियों को कुकिंग टिप्स दी जाती है जो उनके मनोरंजन और समझ के स्तर को बढ़ाती है। 

  1. Colouring and learn

यदि आप अपने बच्चे में एक नए गुण को उत्पन करना चाहते है तो इस गेम को डाउनलोड करना एक उचित कदम होगा। आप आसानी से गूगल प्ले स्टोर या एप्पल स्टोर से इस गेम को डाउनलोड कर सकते है और अपने बच्चो में स्केचिंग, कलरिंग और ड्राइंग की एक नयी कला उत्पन्न कर सकते है। इस गेम से बच्चो को रंगो की जानकारी मिलती है और उनकी रचनात्मकता क्षमता बढ़ती है। 

  1. ABC Kids: Tracing And Phonics

छोटे बच्चे चीज़ो को देख कर या सुनकर जल्दी समझते है और 2-5 की उम्र ही ऐसी होती है जिसमे आप अपने बच्चे की बुनियाद मजबूत कर सकते है। इस गेम के द्वारा आप आपके बच्चे को एबीसीडी के साथ-साथ कई नए शब्दो का ज्ञान दे सकते है। एबीसी किड्स गेम के साथ बच्चा खेल-खेल में ही काफी कुछ सिख सकता है। 

  1. Childrens doctor

बचपन में सबकी ही एक अलग काल्पनिक दुनिया होती है और हम ना जाने क्या क्या बनने की सोचते है। बचपन में डॉक्टर बनना हम में से क़ाफियो का ही सपना होता है और इस गेम के द्वारा आप अपने बच्चे में भी आगे कुछ करने का एक नया उत्साह जगा सकते है। इस गेम के द्वारा आपका बच्चा डॉक्टर बन लोगो का इलाज कर सकता है और मनोरंजन के साथ ही अपने सोचने और समझने की क्षमता का विकास कर सकता है। यह गेम गूगल प्ले स्टोर पर आसानी से उपलब्ध है जिससे आप डाउनलोड कर सकते है। 

Read also: Health Benefits : रोजाना इन ड्राई फ्रूट्स का करें सेवन, जाने इनके फायदे

छोटी उम्र बच्चो को आगे के लिए ढालने का सही समय है और वर्तमान में इस उम्र में बच्चे फ़ोन के पीछे व्यस्त रहते है जो उनके मानसिक और शारीरिक विकास को रोकता है। ऐसे में यह आवश्यक है की आप अपने बच्चो को मोबाइल के द्वारा ही कुछ नयी चीज़े सिखाये और उनका पढ़ाई की तरफ ध्यान आकर्षित करे। 

Exit mobile version