नई दिल्ली: पेट्रोल डीजल की कीमत में पिछले तीन दिनों से लगातार उछाल आ रहा है। लगभग 83 दिनों के बाद 7 जून को कीमत में बदलाव आया था। पिछले तीन दिनों में पेट्रोल 1.80 रुपये प्रति लीटर महंगा हो जुका है, जबकि डीजल में भी लगभग इतनी ही बढ़ोतरी हुई है। क्या आपको पता है कि पिछले तीन महीने में पेट्रोल-डीजल पर लगने वाला टैक्स तीन गुना (275 फीसदी) हो गया है।
फरवरी के महीने में पेट्रोल-डीजल पर राज्य और केंद्र को दिए जाने वाला टैक्स करीब 107 फीसदी था, जो अब बढ़कर 275 फीसदी के करीब हो गया है। पेट्रोल की बेसिक कीमत 18 रुपये के आसपास है। इस पर 50 रुपये का टैक्स लगता है और पेट्रोल पंप कीमत 72 रुपये के करीब है।
महानगरों में पेट्रोल का औसत मूल्य 72 रुपये प्रति लीटर है। बेस प्राइस 18 रुपये प्रति लीटर है, Excise duty करीब 33 रुपये है और Value Added Tax 16 रुपये प्रति लीटर है। इस तरह पेट्रोल पंप कीमत का 70 फीसदी हिस्सा तो केवल एक्साइज ड्यूटी और वैट के रूप में है। यह विश्व में सबसे ज्यादा लगने वाला टैक्स है।

