Site icon Buziness Bytes Hindi

रसोई Bytes: बनाएं चटपटी तवा इडली, जानें रेसिपी!

Tawa Idli Recipe

लाइफस्टाइल डेस्क – Tawa Idli Recipe – क्या आपके घर में इडली बच गयी है? अगर हां तो इसको तवे पर फ्राई किया जा सकता है। यानी की आप बची हुई इडली से चटपटी तवा इडली तैयार कर सकते है। इसका स्वाद काफी लाजवाब होता है, सबको खाने में मजा आएगा। चलिए जानते है इसकी चटपटी रेसिपी।

तवा इडली सामग्री

4 बड़े चम्मच मक्खन, बारीक कटा हुआ 1 प्याज , अदरक-लहसुन का पेस्ट 1 छोटा चम्मच , लाल मिर्च और लहसुन की चटनी 1 छोटा चम्मच, बारीक कटा हुआ 1 टमाटर, बारीक कटी हुई 1 शिमला मिर्च , हरी मिर्च बारीक कटी हुई 1-2, लाल मिर्च पाउडर 1/2 छोटा चम्मच , पाव भाजी मसाला 1 छोटा चम्मच , 4 पीस में कटी हुई 5-6 इडली, नींबू का रस 1/2 छोटा चम्मच , नमक स्वादानुसार, पानी और हरा धनिया।

तवा इडली रेसिपी (Tawa Idli Recipe)

पहले नॉन स्टिक कढ़ाई में मक्खन गर्म कर उसमे प्याज गुलाबी होने तक भून ले। फिर अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर 30 सेकंड तक पका लें। अब लाल मिर्च पाउडर और लहसुन की चटनी डालें। इन सबको आधे मिनट तक पकाना है। मसाला अच्छी तरह से पक जाए तब इसमें टमाटर डालकर पका ले। फिर बाकी सब्जियां मिला दें।

इसके बाद, थोड़ा पाव भाजी मसाला मिलाएं और 30 सेकंड के लिए भूनें। अब थोड़ा पानी मिलाएं। फिर नमक डाल दे और सब कुछ अच्छी तरह से मिक्स कर ले। अब इडली को छोटे-छोटे पीस में काट कर उसमे डाल दे और 5-6 मिनट के लिए पका ले। अब मक्खन डालें और नींबू का रस मिक्स करें। साथ ही धनिया की पत्तियों से गार्निश कर सबको परोसे।

(Image/Pixabay)

Exit mobile version