Site icon Buziness Bytes Hindi

टाटा मोटर्स के शेयर ने मारा उछाल

बाजार:- मार्च की तिमाही के नतीजे जारी होने के बाद टाटा मोटर्स में काफी तेजी देखने को मिल रही है। टाटा में आई तेजी ने ग्राहकों को खूब सन्तुष्ट कर रखा है। वही अगर हम बात आज के कारोबार की करें तो आज टाटा के शेयर 8 फीसदी मजबूत हुए हैं और मजबूती के साथ यह 402 रुपये के भाव पर ट्रेंड कर रहे हैं।

ब्रोकरेज हाउस ने टाटा की तिमाही के नतीजे आने के बाद कहा है कि उनका इसकी डिमांड बढ़ गई है हालाकि इसकी सप्लाई में कमी आई है। आज मार्केट में इसने निवेशकों को काफी संतुष्ट किया है हम यह कयास लगा सकते हैं कि आगामी समय मे यह शेयर के नए रिकॉर्ड पर पहुंच सकता है। जानकारी के लिए बता दें टाटा ग्रुप का ये शेयर बाजार के दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में शामिल है।
अगर हम राकेश झुनझुनवाला के शेयर की बात करें तो उनकी इसमे 1.2 फीसदी की हिस्सेदारी है. राकेश के पास कम्पनी के 39,250,000 शेयर हैं। इन्होंने मार्च तिमाही में कंपनी की शेयरहोल्डिंग में कोई बदलाव नहीं किया था लेकिन पिछले एक साल में इनके 20 फीसदी शेयर कमजोर हुए हैं।
Exit mobile version