Site icon Buziness Bytes Hindi

टाटा लाने वाली है भारत की पहली CNG AMT कार

tata motors

देश की सबसे प्रतिष्ठित वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स अब भारत की पहली CNG AMT कार लॉन्च करने जा रही है। टाटा मोटर्स, टाटा टियागो और टाटा टिगोर का सीएनजी एएमटी वैरिएंट जल्द पेश करने जा रही है। कंपनी ने दोनों वैरिएंट के टीजर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जारी कर दिए हैं। टाटा टिगोर और टाटा टियागो के सीएनजी वैरिएंट इस समय मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आ रहे हैं और पेट्रोल व सीएनजी दोनों विकल्प पर चल सकते हैं।

सीएनजी एएमटी वैरिएंट आने के बाद टाटा टिगोर और टाटा टियागो की तरफ ग्राहकों का आकर्षण और बढ़ जाएगा। बता दें भारत में यह तकनीक लाने वाली टाटा मोटर्स पहली कंपनी होगी। टाटा मोटर्स की पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में इन दो कारों ने पिछले कुछ वर्षों में कंपनी की सेल्स बढ़ाने में काफी योगदान दिया है।

कीमत की बात करें तो टियागो सीएनजी की कीमत 6.55 लाख रुपये से लेकर 8.10 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है, इसके सात वैरिएंट होंगे। वहीँ टाटा टिगोर सीएनजी की कीमत 7.80 लाख रुपये से लेकर 8.95 लाख रुपये (एक्स शोरूम) के बीच है, इसके चार वैरिएंट हैं। बताया जा रहा है कि टियागो और टिगोर के सीएनजी ऑटोमैटिक वैरिएंट सेम फीचर्स के साथ आएंगे।अल्ट्रोज सीएनजी में भी यह तकनीक आ सकती है।

बता दें कि टाटा मोटर्स अपनी पैसेंजेर व्हीकल सेगमेंट की कारों की कीमतों में 1 फरवरी से इजाफा करने जा रही है। इन कारों की कीमतों में औसतन 0.7 फीसदी की बढ़ोतरी की जाएगी। कंपनी ने बताया है कि इनपुट लागत में इजाफे के चलते यह फैसला लिया गया है। इसलिए अगर आप टाटा की कार खरीदना चाहते हैं तो आपके पास पुराने दामों में खरीदने का मौका 31 दिसंबर तक है.

Exit mobile version