Site icon Buziness Bytes Hindi

Tata Group: बाजार में धूम मचाने की तैयारी में टाटा कंपनी, कर रही फंड पर विचार


Tata Group: बाजार में धूम मचाने की तैयारी में टाटा कंपनी, कर रही फंड पर विचार

नई दिल्‍ली। देश का नंबर वन टाटा ग्रुप (Tata Group) अब ई-कॉमर्स के क्षेत्र में जबरदस्‍त उपस्थिति दर्ज कराने की तैयारी कर रहा है। टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस को इसके लिए मोटा फंड जुटाने की जिम्मेदारी दी है। जिसके तहत टाटा संस फंड जुटाने की तैयारियों में जुट गया है। फंड जुटाने के लिए कंपनी कुछ फर्मों से अपनी कुछ हिस्‍सेदारी बेचने पर विचार कर रही है। इसके अलावा कंपनी ग्लोबल प्राइवेट इक्विटी फर्मों के अलावा स्ट्रैटेजिक इंवेस्टर्स से फंड एकत्र करने पर भी विचार कर रही है।

Read also: टाटा आईपीएल 2022 का आधिकारिक भागीदार होगा स्विगी इंस्टामार्ट

टाटा ग्रुप ने इस मामले में जेपी मॉर्गन और गोल्डमैन सॉक्‍स जैसी दिग्गज कंपनियों से संपर्क किया है। मामले की जानकारी रखने वालों की माने तो टाटा ग्रुप ई-कॉमर्स के साथ क्लीन एनर्जी बिजनेस विस्‍तार में भी उतरना चाहती है। इसके लिए भी कंपनी फंड जुटा रही है।

Read also: एयर इंडिया को नया विमान देने के बारे में टाटा से बात चल रही है: एयरबस इंडिया

5,000 करोड़ का लक्ष्‍य

रिपोर्ट के अनुसार, टाटा ग्रुप, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड के अलावा टाटा पावर,टाटा रियल्टी एंड इंफ्रास्ट्रक्चर ​सहित अपने समूह की कुछ हिस्सेदारी बिक्री के बाजार में देगा। ​इस हिस्सेदारी के माध्यम से टाटा ग्रुप का लक्ष्य पांच हजार करोड़ रुपये जुटाने है। इन कंपनियों के शेयर बाजार में उतारकर टाटा ग्रुप ये रुपया जुटाएगा।

Exit mobile version