Site icon Buziness Bytes Hindi

Tanushree Dutta: नाना पाटेकर के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाने वाली इस अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट वायरल कर मचाई सनसनी

मुंबई। साल 2018 में अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने सोशल मीडिया पर हैशटैग मीटू की शुरुआत करके सभी को चौंका दिया था। जिसके बाद अभिनेत्री ने नाना पाटेकर के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगा दिया था। इसके बाद से तनुश्री लगातार अपने पोस्ट और इंटरव्यू के जरिए बॉलीवुड माफिया पर कमेंट कर रही हैं। अब तनुश्री दत्ता ने लेटेस्ट पोस्ट से बॉलीवुड के गलियारों में तहलका मचा दिया। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया। जिसमें तनुश्री ने आरोप लगाते हुए कहा कि कई लोग उन्हें टारगेट कर रहे हैं।  

Read also: SSC Scam West Bengal: ईडी की छापेमारी के दौरान अर्पिता की चार कार में गायब कर दिया करोड़ों का कैश

तनुश्री दत्ता ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा है। जिसमें उन्होंने मीटू, नाना पाटेकर से लेकर सुशांत सिंह राजपूत तक का जिक्र किया। अभिनेत्री ने लिखा कि अगर मुझे कभी कुछ होता है तो मीटू आरोपी नाना पाटेकर, उनके वकील, सहयोगी और बॉलीवुड माफिया दोस्त जिम्मेदार हैं! कौन है बॉलीवुड माफिया? वहीं लोग जिनके नाम एसएसआर मौत के मामले में बार-बार सामने आता रहा है। इसके आगे तनुश्री दत्ता ने लिखा कि उनकी फिल्में न देखें। उनका पूरी तरह से बहिष्कार करें। उन सभी इंडस्ट्री चेहरे के पीछे जाओ, जिन्होंने उनके और पीआर के बारे में फर्जी खबरें फैलाई। तनुश्री ने कहा कि उनके जीवन को नर्क बना दो। क्योंकि उन्होंने बहुत परेशान किया! कानून और न्याय भले ही मुझे फेल कर दिया। लेकिन मुझे इस महान राष्ट्र के लोगों पर विश्वास है। बता दें तनुश्री दत्ता ने साल 2018 में मीटू की शुरुआत की थी। इस दौरान अभिनेत्री ने नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाकर सनसनी फैलाई थी। अभिनेत्री के अनुसार 2009 में फिल्म ‘हॉर्न ओेके प्लीज’ के गाने की शूटिंग के दौरान नाना पाटेकर ने तनुश्री के करीब आने की कोशिश की थी। नाना पाटेकर पर लगे इस आरोप ने बॉलीवुड में सनसनी फैला दी थी।

Exit mobile version