काबुल। पंजशीर में तालिबान से मोर्चा लेने वाले अहमद मसूद न भागे हैं और न ही युद्ध से पीछे हैं। तालिबान के इस दावे को ख़ारिज करते हुए कि उसका अब पूरे अफगानिस्तान पर कब्जा हो गया है, मसूद ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म से एक ऑडियो मैसेज दिया है- इस मैसेज में तालिबान पर हमलावर रहने की बात कही गई है। इसी मैसेज में मसूद ने तालिबान को स्वीकृति देने के लिए इंटरनेशनल कम्युनिटी की आलोचना की और तालिबान के विरूद्ध राष्ट्रव्यापी विरोध का स्वर ऊंचा करने की भी अपील की।
इस बीच पंजशीर घाटी में तालिबान और अहमद मसूद समर्थकों के बीच एक बार जबरदस्त युद्ध सूचना है। सोमवार की देर रात जीत का जश्र मना रहे तालिबानी लड़ाकों के ठिकानों पर पंजशीर की पहाडिय़ों पर छिपे मसूद सेना ने दमदार हमला किया। इस अटैक के दौरान तालिबानी ठिकानों पर अज्ञात ड्रोन से बमबारी भी की गई है। वैसे, इस खबर की अभी पुष्टि की जा रही है।
इसके पहले तालिबान के स्पोक्सपर्सन ज़बीहुल्लाह मुजाहिद ने मीडिया के समक्ष दावा किया कि, तालिबान ने आपसी सहमति के रास्ते मामले को सुलझाने के प्रयास नाकाम रहे। ऐसे में हमको अपना दम दिखाना ही पड़ा। तालिबान का दावा है कि पंजशीर पर कब्जे के दौरान कॉमन मैन सुरक्षित रहे।
Read also: तालिबान का पंजशीर पर पूरी तरह कब्जा करने का दावा
उधर तालिबान के विरोधी और अहमद मसूद समर्थक पंजशीर के उप-राज्यपाल कबीर वासिक का कहना है कि पंजशीर और अंदराब में जबरदस्त संघर्ष चल रहा है। मसूद के नेशनल रेजिस्टेंस सेना ने तालिबान को भारी छति पहुंचायी है। सोशल मीडिया की माने तो तमाम ऐसे वीडियो वायरल हैं जिसमें काफी संख्या में तालिबानी लड़ाके पंजशीर और अंदराब की सड़कों पर खड़े नजर आ रहे हैं।
तालिबानी ठिकानों पर किसी अज्ञात ढंग से लड़ाकू विमानों ने हमला किया है। पंजशीर घाटी में तालिबानी ठिकानों पर अचानक हवा से वार करने वाले ये विमान किसके हैं और कहां से आये, इसकी पुष्टि करने की भी खबरें आ रही हैं। दावा तो किया जा रहा है कि, पंजशीर घाटी के ऊपर तीन फाइटर जेट बम बरसाते दिखे हैं।
Read also: पंजशीर: किसने कहा, इंजर्ड हो जाऊं दो गोलियां मेरे सिर पर मार देना
हालांकि, यहां के आम नागरिक अब इस खूनी संघर्ष का सख्त विरोध कर रहे हैं। सोमवार को यहां की जनता भारी संख्या में पर सड़कों पर उतरी और तालिबान की मुखालफ में आवाज बुलंद की। आवाज बुलंद करने वालों में बड़ी संख्या महिलाओं की भी रही। आम नागरिकों ने तालिबान का साथ देने वाले पाकिस्तान के खिलाफ भी नारे बुलंद किये। पंजशीर में तालिबान कब्जे के पीछे पाक सरकार और उसकी वायुसेना का साथ देने की बात सामने आ रही है। जिस पर पाक सेना की ओर से सफाई भी दी गई है।

