Site icon Buziness Bytes Hindi

Masood Azhar News: जैश सरगना मसूद अजहर के अफगानिस्तान में होने के दावे को तालिबान सरकार ने सिरे से किया खारिज

काबुल। अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने पाकिस्तान में बैठे आतंकवादी नेताओं को लेकर बड़ा दावा किया। तालिबान ने जैश-ए-मोहम्मद सरगना मसूद अजहर की अफगानिस्तान में मौजूदगी को सिरे से नकारा दिया है। तालिबानी सरकार ने आरोप लगाया कि ऐसे आतंकवादी संगठन पाकिस्तान से संचालित हो सकते हैं।  अफगानिस्तान ने कहा कि मसूद अजहर पाकिस्तान में ही है। तालिबान ने पाकिस्तान के दावों को सिरे से नकार दिया कि मसूद अजहर अफगानिस्तान में छिपा  हुआ है।  बता दें कि पाकिस्तानी जैश प्रमुख अजहर के अफगानिस्तान में होने का दावा किया था। यह भी कहा गया था कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान तालिबान को चिट्ठी लिखी है। जिसमें मसूद अजहर को सौंपने की मांग की गई थी। इससे पहले पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के उच्चाधिकारी ने कहा था कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के विदेश मंत्रालय को एक पन्ने का पत्र लिखा है।  जिसमें मसूद अजहर का पता लगाने और गिरफ्तार करने के लिए कहा है। पाकिस्तान का मानना हैं कि वह अफगानिस्तान में कहीं छिपा हुआ है। 

इसी पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए तालिबान की अंतरिम सरकार प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने पाकिस्तान पर निशाना साधा है। मुजाहिद ने अफगानिस्तान की मीडिया से कहा कि उन्होंने पाकिस्तानी मीडिया में आई खबरों को देखा और सुना हैं। मुजाहिद ने कहा कि लेकिन यह पूरी तरह से सच नहीं है। किसी ने हमसे ऐसी मांग नहीं की है। मुजाहिद ने कहा आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का सरगना अफगानिस्तान में नहीं है। ऐसे संगठन पाकिस्तान की जमीन से संचालित होते है। 

Exit mobile version