Site icon Buziness Bytes Hindi

अमरीकी ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर में रस्सा बांधकर एक आदमी को हवा में लटकाते हुए दिखे तालिबानी लड़ाके


अमरीकी ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर में रस्सा बांधकर एक आदमी को हवा में लटकाते हुए दिखे तालिबानी लड़ाके

काबुल। अमरीकी सैनिकों ने अफगानिस्तान की जमीन को क्या छोड़ा तालिबानी खुलकर अपनी बेजा हरकतों पर उतर आये। यहां अफगानिस्तान के दूसरे नम्बर के सबसे बड़े शहर कंधार में तालिबानियों के हाथ एक अमरीकी हेलिकॉप्टर लग गया। बस फिर क्या था, इस ब्लैक हॉक नामक अमरीकी हेलीकॉप्टर पर सवार होकर उनके लड़ाकों ने करतब दिखाने शुरु कर दिये। इनकी क्रूर हरकत तो तब सामने आयी जब लड़ाकों ने एक इंसान को मारकर हेलिकॉप्टर से निकली एक रस्सी में लटका लिया और बहुत देर तक हवा गोते खिलाते रहे। यहां कई जर्नलिस्ट्स ने तालिबान की इस खौफनाक हरकत का वीडियो ट्विटर पर सार्वजनिक किया है। मालूम हो कि, इस अमरीकी हेलिकॉप्टर का प्रयोग तालिबान के लड़ाके कंधार में पेट्रोलिंग के लिए पहले से ही कर रहे थे।

Read also: 30 करोड़ रुपये का हेलीकॉप्टर 4 करोड़ में बेचने को तैयार राजस्थान सरकार

सोशल मीडिया पर सार्वजनिक हुए वीडियो में दिखता है कि अमरीकी सेना के ब्लैक हॉक हेलिकॉप्टर से एक इंसान लटका हुआ नजर आ रहा है। वैसे यह वीडियो जमीन से बनाया गया गया है, इसलिए साफ नहीं हो पा रहा कि हेलिकॉप्टर से बंधा हुआ लटक रहा इंसान जिंदा था या मर चुका था? हालंकि, मीडिया न्यूज में कहा जा रहा है कि तालिबानी लड़ाकों ने एक इंसान की हत्या कर उसे रस्से के सहारे हेलिकॉप्टर से हवा लटकाया हुआ था। इस वीडियो को साझा करते हुए तालिब टाइम्स नाम के ट्विटर में दर्ज है कि यह हमारी वायुसेना है, जो कंधार में पेट्रोलिंग पर है। इस मैसेज और वीडियों को साझाा करने वाला ट्वीटर एकाउंट तालिबान से ही होने का संकेत है।

Read also: बिहार : भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी, बक्सर में इमरजेंसी लैंडिंग

गौरतलब है कि, अमरीका ने सितम्बर महीने ही अफगानिस्तान को सात ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टरों की खेप भेजी थी। इतना ही नहीं गुजरे 20 सालों में काफी पैमाने पर इस्तेमाल अमरीकी हथियार भी वहां मौजूद हैं।

Exit mobile version