Site icon Buziness Bytes Hindi

LIC से होंम लोन लेना हुआ महंगा बढ़ाई गई ब्याज दरें

व्यापर:- भारतीय रिजर्व बैंक में 40 बेसिक पॉइंट से रेपो रेट में हुई बढ़ोत्तरी के बाद अब कई बैंकों ने होंम लोन को महंगा कर दिया है। होंम लोन के महंगे होने से बैंक के ग्राहकों को काफी समस्या हो रही है और अब वह आम महंगाई के साथ बैंक की महंगाई भी झेलेंगे। अभी तक होंम लोन महंगा करने वाले बैंक की सूची में महज HDFC और ICICI बैंक शामिल थे लेकिन अब इस कड़ी में LIC का नाम भी जुड़ गया है।

सूत्रों के मुताबिक मिली जानकारी के अनुसार LIC ने अपने होंम लोन की ब्याज दर बढ़ा दी है। LIC ने 700 से ऊपर वाले ग्राहकों के लिए होम लोन की शुरुआती दरों में 20 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की गई है जबकी नई दर बढ़कर 6.9 फीसदी हो गई है। LIC की पॉलिसी के अनुसार कम स्कोर वाले ग्राहकों के ब्याज में 25 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की गई है। इसके अलावा न्यू टू क्रेडिट ग्राहकों के लिए होम लोन की दरों में 40 बेसिस प्वाइंट का इजाफा किया गया है। 
LIC द्वारा होंम लोन बढ़ाए जाने की जानकारी LIC की आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त हुई है। यह ब्याज दरें बैंक ने आज से ही लागू कर दी है। LIC से पहले एचडीएफसी बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र केनरा बैंक, करूण वैश्य बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और पंजाब नेशनल बैंक ने ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी की थी।
Exit mobile version