कोरोना महामारी के साथ शादियां का दौर जारी है, और अगर आपकी शादी भी इस बीच है और आप ब्राइड मेकअप पॉर्लर जा रही है तो कुछ बातों का ध्यान रखना जरुरी है। इन बातों को अगर आप ध्यान में रखे तो संक्रमण से बच सकते है |
किसी का मेकअप स्पंज यूज़ न करे इससे स्किन इन्फेक्शन हो सकता है, क्योंकि इसमें छोटे-छोटे होल्स होते है जिसमे आसानी से बैक्टीरिया जमा हो जाते हैं। तो इस बात का जरूर ध्यान रखे |
याद रखे फ्रेश ब्रश ही यूज़ करे, दूसरों पर लगया हुआ ब्रश इस्तेमाल न करें। अगर आपको इन चीजों के लिए अलग से भुगतान करना पड़े तो कर दें क्योंकि इसे संक्रमण का खतरा कम रहेगा |
Read also: केजरीवाल सरकार को हाई कोर्ट ने लगाई फटकार, कहा- नहीं संभाल पा रहे हों तो केंद्र को दें जिम्मेदारी
अगर आपके पास घर पर मस्कारा और काजल है तो अपना ही यूज़ करे क्योकि पलकों पर जो बैक्टीरिया होता है वो मस्कारा ब्रश या काजल में लग जाता है | जिससे आपको आंखों की समस्याओं का सामना करना पढ़ सकता है |
पॉर्लर में आपको कई लिपस्टिक के शेड मिल जायेगे लेकिन अच्छा होगा अगर आप लिपस्टिक शेड खुद ही खरीद लें। ऐसा करने से भी आप संक्रमण से बच सकती हैं।

