Site icon Buziness Bytes Hindi

घर में हाइजीन का ख्याल रखें, दूर रहेगा कोरोना


घर में हाइजीन का ख्याल रखें, दूर रहेगा कोरोना

कोरोना के कारण देश और खासतौर पर दिल्ली-एनसीआर में जिस तरह की स्थितियां बन रही हैं, उनसे एक बात तो साफ है कि आनेवाले कई महीनों तक हम कोरोना से बचने के लिए जितने भी प्रयास कर सकें हमें करने चाहिए नहीं तो जरा-सी लापरवाही हमें इस संक्रमण का मरीज बना सकती हैं. साफ-सफाई और हाइजीन की बात बहुत हो चुकी है और हम सभी जानते हैं कि मास्क-सेनिटाइजर-कैप और गॉगल हमारे लिए कितने जरूरी हैं, लेकिन घर की हाइजीन के बारे में कम ही लोगों को जानकारी है. आइए हम आपको बताते हैं कि घर को कोरोना संक्रमण से फ्री रखने के लिए सेनिटाइजेशन के अलावा और किन चीजों का ध्यान रखना है.

खोल दें घर की खिड़कियां
अभी जून का महीना है और तेज गर्मी का सीजन है, लेकिन जिस तरह से बारिश बार-बार आ रही है, उसने नमी, घुटन और उमस बढ़ा दी हैं. इसलिए जरूरी है कि आप सुबह के समय में धूप तेज होने से पहले अपने घर के सभी दरवाजे और खिड़कियां खोल दें. शाम के समय सूरज ढलने के समय भी सभी खिड़कियां और दरवाजे कुछ समय के लिए खुले रखें. ऐसा करने से घर में प्रॉपर वेंटिलेशन होगा और आपके घर की हवा साफ बनी रहेगी.

मच्छरों से बचाव के अपनाएं ये तरीके
बारिश के कारण इन दिनों मच्छरों का प्रकोप भी बहुत अधिक बढ़ गया है. इसलिए सुबह और शाम के समय दरवाजे खोलते हुए मच्छरों की टेंशन होना आम बात है. यहां जानें मच्छरों के आतंक से कैसे बचा जा सकता है.

घर में भी बरतें सावधानी
-घर में यदि किसी को सामान्य खांसी या जुकाम है तब भी उस फैमिली मेंबर का पूरा ध्यान रखें और अपना बचाव करें. मौसम बदलने या बारिश में भीग जाने के कारण कोल्ड हो जाना कोई नई बात नहीं है. लेकिन आज के समय में इम्युनिटी कमजोर होना यानी कोरोना संक्रमण का खतरा बढऩा.

कुछ समय नॉनवेज ना खाएं
-अभी जिस तरह की स्थितियां चल रही हैं, उनमें जितना हो सके नॉनवेज खाने से परहेज करें. मीट मार्केट और फिश मंडी से दूरी बनाए रखें. ऐसा इसलिए क्योंकि इन बाजारों के वातावरण में आमतौर पर सामान्य से अधिक नमी और स्मेल होती है. ये दोनों ही स्थितियां कोरोना संक्रमण फैलाने में सपॉर्ट करती हैं. 

Exit mobile version