बाजार:- पंजाब नेशनल बैंक अपने ग्राहकों की सुविधा का काफी ध्यान रखता है और यह अपने ग्राहकों के अनुकूल अपनी नीतियों में आय दिन परिवर्तन करता रहता है। अब पंजाब नेशनल बैंक की ओर से खबर है कि अगर किसी का सरकारी बैंक पंजाब नेशनल में खाता है तो बैंक के उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा।
बैंक ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि उसने अपने ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक टोल फ्री नम्बर जारी किया है। जिसपर कॉल करके ग्राहक अपनी समस्याओं से निजात पा सकते हैं।
इस नम्बर पर कॉल करके ग्राहक बैंक की ट्रांजेक्शन, इश्यू/ब्लॉक , डेबिट कार्ड, पिन जेनरेट , ग्रीन पिन बदलें कार्ड को इनेबिल और डिसेबिल , चेक बुक का स्टेटस चेक करने, डेबिट कार्ड ट्रांजेक्शन लिमिट अपडेट करने, ई-स्टेटमेंट को, रजिस्टर करने ब्लॉक करें यूपीआई जैसी कई सुविधाओं का फायदा उठा सकते हैं।
बता दें इन आप अपनी समस्याओं से निजात पाने के लिए बैंक द्वारा दिये गए टोल फ्री नंबर 1800-103-2222, 1800-180-2222, 0120-249-0000 नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं

