हाथों की लज्जत ने बना दिया 5 स्टार होटल का शेफ

लाइफस्टाइलहाथों की लज्जत ने बना दिया 5 स्टार होटल का शेफ

Date:

Zeba Hasan

कहते हैं अगर किसी का दिल जीतना हो तो उसका रास्ता पेट से होकर जाता है और इसीलिए लेडीज अच्छी से अच्छी डिशेज को बनाती और सीखती रहती है। लेकिन मिसेज सफिया परवीन सिद्दीकी का यही शौक उन्हें ऐसे मुकाम तक ले आया जहां उन्होंने सैकड़ों लोगों की ट्रेनर बनकर उन्हें अवधी खाना बनाने के गुर सिखा दिए हैं। होटल ताज में कार्पोरेट शेफ रह चुकीं सफिया से हमने उनके इस सफर को लेकर बात की बल्कि ईद के मौके पर उनकी खास डिश सेवईं का मुजाफर की रेसपी भी जानी।

चालीस साल की उम्र में शुरू किया काम

सफिया शहर की रायल फैमली से तालुक रखती हैं। शादी के बाद वह आर्मी फैमली में गईं और उनके पकवान के चर्चे दूर दूर तक होने लगे। वह बताती हैं कि मेरे जेट ने मुझे अपने इस शौक को आगे बढ़ाने के लिए हिम्मत दी। मुझे याद है जब ताज खुला था मैं वहां जाया करती थी फैमली के साथ। ऐसे ही खाते खाते मैने शेफ से बात कीं और मुझे ताज लखनऊ में ऐज ए शेफ अपायंट कर लिया गया था।

खानदान की पहली लडकी यूनीवर्सटी में

मुस्लिम फैमली और एक महिला दोनों ही बातें इस प्रोफशन में आने के लिए बड़े सवाल थे, लेकिन मेरी फैमली मेरे साथ थी। मेरी मां भी बहुत ब्राडमाइंडेड थीं और यही वजह थी कि मैं पूरे खानदान में पहली लडकी थी जिसने यूनीवर्सटी में अपनी पढ़ाई की थी। लोग पूछते अरे लडकों के साथ पढ़ेगी? उस वक्त हर सवाल का जवाब मेरी अम्मी दिया करती थीं।

17, 18 सालों ताज में जॉब की है

जब मैं ताज में काम करती थी तो आलओवर इंडिया के ताज होटल्स में जाकर शेफ्स को अवधी कुजीन की ट्रेनिंग देती थी।  यह मेरा अफिशियल टूर होता है जिसके लिए मुझे कम्पनी ही भेजती थी। इतने सालों में मैंने कई ऐसी डिशेज बनाई हैं जो होटल के मेन्यू में शामिल की गई हैं। मुझे याद है मैंने सेवईं का मुजाफर बनाया था और उस वक्त की चीफ मिनिस्टर मायावती जी होटल आई हुईं थीं। उन्होंने जब सेवईं खाई उन्हें बहुत पसंद आई उसके बाद उनकी पार्टी में भी मैने सेवईं बनाकर भेजी थी।

सेवईं का मुजाफर

होटल ताज में यूं तो कई डिशेज खास हैं लेकिन शेफ सफिया परवीन सिद्दीकी के सेवई के मुजाफर के बहुत चर्चे थे। मौका ईद का हो तो तैयारियां बिन सेवईं के अधूरी ही लगती हैं। जब तक सेवईं की मिठास न शामिल हो यह त्योहार फीका ही रह ही रह जाएगा। चाश्नी में डूबी हुई, मेवे से सजी हुई सेवईं की प्लेट देखकर किसी का भी मन ललचा सकता है। बात अगर सेवईं का मुजाफर की हो तो लज्जत और भी दोगुनी हो जाती है।

पेश है ताज की शेफ सफिया परवीन का सेवईं का मुजाफर

250 ग्राम सेवईं

200 ग्राम खोयाभून कर

कप दूध

क्योड़ा– 3 ड्राप्स

चीनी-150 ग्राम

केसरपिस्ताबादामकलरइलायची पाऊडर

दूध और चीनी की एक तार की चाश्नी तैयार करें। त्यार करते समय केसर वाला रंग उसमें मिला दें। सेवईं को डीप फ्राई करें और चाश्नी में डाल दें। अब हल्की आंच पर गलने और एब्जार्व होने तक पकने दें। पकने के बाद उतार लें और भुना हुआ खोया मिला दे। फिर घी में इलायची डाल का तडक़ा तैयार करे और तैयार सेवई पर तडक़ा लगा दे। फिर क्योड़ा, कटा हुआ मेवा और इलायची पाऊडर से सजा दें।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...