रसोई Bytes: ब्रेकफास्ट में बनाएं रात की बची रोटी से लजीज टैकोस !

रसोई Bytesरसोई Bytes: ब्रेकफास्ट में बनाएं रात की बची रोटी से लजीज टैकोस...

Date:

लाइफस्टाइल डेस्क। Tacos Recipe – अक्सर महिलाएं रात की बची हुई रोटी को फेंक देते हैं, लेकिन इस बार इसे फेकने के बजाए टैकोस बनाएं। ये ब्रेकफास्ट में एक परफेक्ट रेसिपी रहेगी। इसे देखकर आपके घरवालों के मुंह में पानी आने लगेगा। चलिए फिर जानते है इसे कैसे बनाया जाए। 

टैकोस के लिए सामग्री – 2 रोटी, लम्बाई में कटे 2 प्याज, लम्बाई में कटे 2 आलू, बारीक कटे 2 टमाटर, 100 ग्राम मटर के दाने, 1 चम्मच पास्ता मसाला, आधा चम्मच नमक और आधा चम्मच ऑरेगैनो। 

टैकोस रेसिपी ( Tacos Recipe) –

पहले प्याज और आलू को लम्बाई में काट लें, फिर इन्हे गरम तेल में धीमी आंच में सुनहरा ब्राउन कर ले। अब बाउल में एक चम्मच मेयोनीज और एक चम्मच टोमेटो सॉस डालें और आधा चम्मच पास्ता मसाला डालें, साथ ही अच्छे से मिला लें। अब फ्राई किए हुए प्याज और आलू में टमाटर, मटर, शिमला मिर्च जैसी सब्जियां मिला लें और इसमें नमक और ऑरेगैनो मिलाएं।

अब रोटी के ऊपर मेयोनीज और टोमेटो सॉस के मिश्रण को अच्छी तरह से लगा ले और इसमें सब्जियों के मिश्रण को भी डालें। रोटी के एक भाग में इसे लगाने के बाद चीज की एक-एक स्लाइस भी डालें। अब फोल्ड कर लें और उसे हल्का ब्राउन होने तक तल लें। बस अब प्लेट में निकाल लें। लीजिए तैयार है टैकोस। 

 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related