Site icon Buziness Bytes Hindi

RCB VS DC: आईपीएल की टॉप टीमों के बीच मुक़ाबला कल


RCB VS DC: आईपीएल की टॉप टीमों के बीच मुक़ाबला कल

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बड़े स्टार खिलाड़ियों से मिलने वाली चुनौती से अविचलित दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज एनरिच नॉर्त्जे ने कहा कि उनकी टीम सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग मुकाबले में अपने प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने में सक्षम है।

दिल्ली की टीम सोमवार को यहां रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) से भिड़ेगी जिसने शनिवार की रात कोलकाता नाइट राइडर्स को 18 रन से शिकस्त दी। नॉर्त्जे ने कहा कि जीत हासिल करने के लिये बेसिक्स पर बने रहने और रणनीति के मुताबिक खेलना अहम है।

नॉर्त्जे ने रविवार को जारी दिल्ली कैपिटल्स की विज्ञप्ति में कहा, ‘‘यह अच्छी चुनौती होगी। उनका बल्लेबाजी क्रम काफी अच्छा है और इसमें काफी बड़े नाम भी शामिल हैं। लेकिन मुझे लगता है कि हमारी टीम भी काफी अच्छी है और खिलाड़ी अच्छा अभ्यास कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगर हम अपने कौशल के मुताबिक खेलें और वैसा ही प्रदर्शन करें जैसा हम कर रहे हैं, तो मुझे लगता है कि यह बहुत अच्छा मैच होने वाला है और मुझे पूरा भरोसा है कि हम उन पर भारी पड़ सकते हैं।’’

नॉर्त्जे ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ शारजाह में हुए मैच में 33 रन देकर तीन विकेट चटकाये। 228 रन के लक्ष्य का बचाव करने के दौरान इस तेज गेंदबाज ने 19वां ओवर फेंका। इससे पहले इयोन मोर्गन और राहुल त्रिपाठी ने छक्के जड़कर कोलकाता की टीम को मैच में वापसी करा दी थी लेकिन नोर्जे ने 19वें ओवर में कसी हुई गेंदबाजी की।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं खुश हूं कि हम जीत हासिल कर सके। मुझे लगता है कि खिलाड़ियों ने काफी अच्छी गेंदबाजी की। शायद एक या दो ओवर, उन्होंने हम पर काफी रन जोड़े। लेकिन मुझे लगता है कि सामान्य तौर पर हमारी योजना अच्छी थी और सभी इसी के अनुसार खेले, इसलिये खिलाड़ियों ने अच्छा किया।’’

Exit mobile version