मुंबई: किसान आंदोलन पर विदेशी सेलेब्स के ट्वीट के बाद अक्षय कुमार , सुनील शेट्टी, कंगना जैसे कई बॉलीवुड सेलेब्स के मोर्चा संभालने और अपने फैंस से अपील करते हुए एकता को बनाए रखने और किसी की बातों पर ध्यान नहीं देने की सलाह पर बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू इन बॉलीवुड सेलेब्स को खूब खरी-खोटी सुनाते दिखाई दे रहे हैं।
तापसी पन्नू ने कुछ देर पहले किए अपने ट्वीट में कहा कि ‘प्रोपैगैंडा टीचर बनने के बजाय अपने वैल्यू सिस्टम को मजबूत करने की जरूरत है।‘ अदाकारा ने आगे लिखा ‘अगर एक ट्वीट आपकी एकता को हिला सकता है, एक शो आपकी धार्मिक भावनाओं को आहत करता है तो समझ लीजिए यह केवल आप हैं। ऐसी स्थिति में हमें अपने वैल्यू सिस्टम पर काम करने की जरूरत है न कि दूसरों के लिए प्रोपैगैंडा टीचर बनने की।‘
सोशल मीडिया पर तापसी पन्नू ने किया हुआ यह ट्वीट खूब वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर इस ट्वीट पर अलग-अलग प्रतिक्रिया आ रही हैं। आपको बता दें, यह पहली बार नहीं है जब तापसी पन्नू ने बेबाकी से समसामयिक मुद्दों पर अपनी राय पेश की है।

