Site icon Buziness Bytes Hindi

अनुराग कश्यप के समर्थन में तापसी पन्नू


अनुराग कश्यप के समर्थन में तापसी पन्नू

जब से एक्ट्रेस पायल घोष ने फिल्म निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। तब से निर्माता को फिल्म इंडस्ट्री से अच्छा खासा सपॉर्ट मिल रहा है। खासतौर पर महिला एक्ट्रेसेज से, इस मामले पर अनुराग को सपोर्ट करने वालीं महिलाओं की लिस्ट लंबी है। इसमें कल्कि कोचलीन, स्वरा भास्कर, राधिका आप्टे, फराह खान, ऋचा चड्ढा, हुमा कुरैशी और तापसी पन्नू जैसे नाम शामिल हैं।

इस मामले पर तापसी ने खुलकर बात करते हुए कहा है कि अगर अनुराग कश्यप पर लगे आरोप साबित होते हैं तो वे अनुराग के साथ अपने सारे रिश्ते तोड़ देंगी। मुंबई मिरर से बात करते हुए ‘बदला’ एक्ट्रेस ने कहा कि अनुराग ने कभी किसी के लिए बुरा नहीं कहा, भले ही वह व्यक्ति अनुराग को पसंद ना करता हो। अनुराग कश्यप महिलाओं की बहुत इज्जत करते हैं।

तापसी ने आगे कहा कि अनुराग की फिल्मों के सेट्स पर महिलाएं पुरुषों के बराबर काम करती हैं। ऐसा काफी कम देखने को मिलता है। अगर किसी का यौन शोषण किया गया है तो मामले की जांच होने दीजिए, सच सामने आ ही जाएगा। तापसी ने यह भी कहा कि अगर अनुराग पर लगे आरोप साबित होते हैं तो वे पहली इंसान होंगी जो उनसे अपने सारे संबंध तोड़ देंगी।

Exit mobile version