Site icon Buziness Bytes Hindi

टी20 वर्ल्ड कप: श्रीलंका की शानदार वापसी, यूएई पर दर्ज की बड़ी जीत

टी20 वर्ल्ड कप

#image_title

टी20 वर्ल्ड कप 2022 में नामीबिया के हाथों बुरी तरह शिकस्त खाने वाले एशिया कप चैम्पियन श्रीलंका की टीम ने मंगलवार को यूएई पर 79 रनों की बड़ी जीत दर्ज की. श्रीलंका ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 152 रन बनाए जिसके जवाब में यूएई की टीम महज 73 रनों पर ढेर हो गई. श्रीलंका की जीत के हीरो स्पिनर वानेंदु हसारंगा रहे जिन्होंने कमाल की गेंदबाज़ी करते हुए चार ओवरों में मात्र आठ रन देकर तीन विकेट हासिल किये.

श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज़ पथुम निसंका ने 60 गेंदों में 74 रनों की पारी खेली. दुष्मंता चमीरा ने 15 रन देकर 3 विकेट हासिल किए. इस तरह हसारंगा और चमीरा ने मात्र 23 रन देकर विरोधी टीम के 6 विकेट चटका डाले. ग्रुप ए में श्रीलंका अब एक जीत और एक हार के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गया है. वहीँ नेदरलैंड्स लगातार दो मैच जीतकर पहले और नामीबिया दूसरे स्थान पर है. यह ग्रुप बहुत रोचक होने वाला है और हो सकता है कि आखिर में टॉप दो टीमों का फैसला नेट रन रेट पर हो.

यूएई ने टॉस जीत श्रीलंका को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया, श्रीलंका की बल्लेबाज़ी एकबार फिर अपेक्षा के अनुरूप नहीं रही. ओपनर कुसल मेंडिस और निसांका ने 42 रन की साझेदारी की. कुसल मेंडिस 18 रन बनाकर आउट हुए इसके बाद आये धनंजय डीसिल्वा ने यूएई के गेंदबाजों की ज़बरदस्त पिटाई की मगर अभाग्यशाली रहे कि उनको रन आउट होकर जाना पड़ा, उनके आउट होते ही श्रीलंका का मिडिल ऑर्डर बिखर गया. यूएई के लेग स्पिनर मयप्पन ने 15वें ओवर में लगातार तीन गेंदों पर तीन विकेट लेकर हैट्रिक झटकी. उन्होंने भानुका राजपक्षे, असालंका और शनाका को आउट किया, श्रीलंकाई टीम 152 रन ही बना सकी. यूएई की टीम मात्र 73 रनों पर आउट हो गयी, इस हार के साथ ही वो सुपर 12 की दौड़ से भी पूरी तरह बाहर हो गयी. मैच में उसके सिर्फ तीन बल्लेबाज़ ही ढाई के अंक में पहुँच सके.

Exit mobile version