Site icon Buziness Bytes Hindi

टी 20 WC: ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, अफ़ग़ानिस्तान की टीमों का एलान

t 20 world cup

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम की घोषणा कर दी है। ऑस्ट्रेलिया के अलावा इंग्लैंड और अफ़ग़ानिस्तान ने भी अपने टीमों का एलान कर दिया है. इससे पहले भारत और न्यूज़ीलैण्ड भी टी 20 विश्व कप के लिए अपने स्क्वाड का एलान कर चुके हैं.

ऑस्ट्रेलियन टीम की बागडोर इस बार ऑलराउंडर मिशेल मार्श को सौंपी गयी है, ऑस्ट्रेलिया का ये एक हैरतभरा फैसला है. ऑस्ट्रेलियाई टीम में एश्टन एगर, पैट कमिंस, टिम डेविड, नाथन एलिस और कैमरून ग्रीन शामिल हैं। जोश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंगल्स और ग्लेन मैक्सवेल भी टीम का हिस्सा हैं। इसके अलावा मिचेल स्टार्क, मार्कस स्टोइन्स, मैथ्यू वेड, डेविड वॉर्नर और एडम जाम्पा भी टी20 वर्ल्ड कप टीम में शामिल हैं. स्टीव स्मिथ टी20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में जगह बनाने में नाकाम रहे.

राशिद करेंगे अफ़ग़ानिस्तान की टीम का एलान

अफगानिस्तान ने ICC T20 विश्व कप के लिए अपनी टीम की घोषणा की, टीम का नेतृत्व राशिद खान करेंगे। टी20 वर्ल्ड कप के लिए अफगानिस्तान की 15 सदस्यीय टीम का ऐलान हो गया है, टीम में कप्तान राशिद खान, रहमानुल्लाह गरबाज़, इब्राहिम जादरान और अजमतुल्लाह उमरजई शामिल हैं. इसके अलावा नजीबुल्लाह जादरान, मुहम्मद इशाक, मुहम्मद नबी और गुलबुद्दीन नायब, करीम जन्नत, नांग्याल खरुती, मुजीबुर रहमान, नवीन उल हक, फजल हक फारूकी, फरीद अहमद मलिक और नूर अहमद भी अफगानिस्तान की 15 सदस्यीय टीम का हिस्सा हैं। अफगानिस्तान के रिजर्व खिलाड़ियों में सिद्दीक अटल, हजरतुल्लाह जजई, सलीम सफी शामिल हैं।

इंग्लैंड टीम जोफ्रा आर्चर की वापसी
इंग्लैंड ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की इंग्लिश टीम में वापसी हो गई है, उन्होंने आखिरी बार मार्च 2023 में इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व किया था। जोश बटलर पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज और टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लिश टीम की कप्तानी करेंगे. इंग्लैंड टीम में मोईन अली, जॉनी बेयरस्टो, हैरी ब्रूक, सैम कुरेन और बेन डकेट शामिल हैं। इनके अलावा टॉम हार्टले, विल जैक्स, क्रिस जॉर्डन, लियाम लिविंगस्टन, आदिल राशिद, फिल साल्ट, राइस टॉपले और मार्क वुड भी इंग्लिश टीम का हिस्सा हैं।

बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 1 जून 2024 से अमेरिका और वेस्टइंडीज में शुरू होने जा रहा है.

Exit mobile version