सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी से होगी मैदान पर सुरेश रैना की वापसी

स्पोर्ट्ससैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी से होगी मैदान पर सुरेश रैना की वापसी

Date:


सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी से होगी मैदान पर सुरेश रैना की वापसी

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत से पहले 15 अगस्त को भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और टीम में उनके साथी सुरेश रैना के साथ अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। इसके बाद दोनों खिलाड़ी आईपीएल में खेलते हुए नजर आ सकते थे, हालांकि आईपीएल में धोनी तो खेलते हुए नजर आये लेकिन सुरेश रैना पारिवारिक कारणों के चलते यूएई से वापस लौट गये। जिसके बाद फैन्स के बीच लगातार एक सवाल आ रहा था कि क्या रैना मैदान पर वापस लौट पायेंगे।

हालांकि सुरेश रैना ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि वह अगले साल आईपीएल में फिर से वापसी करेंगे। इस बीच सुरेश रैना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की जिसमें वह अगले महीने से शुरू होने वाले सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी की तैयारी करते हुए नजर आ रहे हैं। रैना इन तस्वीरों में नेट प्रैक्टिस करते नजर आ रहे हैं।

सुरेश रैना उत्तर प्रदेश की टी20 टीम के साथ सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेलते नजर आयेंगे। वहीं उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने इस साल की कप्तानी के लिये 19 साल के प्रियम गर्ग को टीम की कमान सौंपी है। यूपीसीए ने गेंदबाज करण शर्मा को उपकप्तान बनाया गया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related