Site icon Buziness Bytes Hindi

रसोई Bytes: ईद पर तैयार करे मीठी सेवई, मेहमानों को आएगी पसंद!

लाइफस्टाइल डेस्क। Sweet Sevai Recipe – लीजिए, ईद का दिन आ ही गया, ऐसे में हर तरफ ईद की धूम रहती है। घर पर कई मिठाई बनाई जाती है, लेकिन साथ ही  एक खास चीज भी बनाई जाती है जो की है  मीठी –  मीठी सेवई। इसके बिना तो ईद अधूरी सी लगती है, इसीलिए आज हम आपके लिए ये स्पेशल रेसिपी लाए है, जो यकींनन मेहमानों को पसंद आएगी। 

मीठी सेवई सामग्री : 2 टेबल स्पून मक्खन, 100 ग्राम सेवई, 25 ग्राम काजू, 25 ग्राम बादाम, 25 ग्राम किशमिश, 600 ml दूध, 3 टेबल स्पून चीनी, 5 इलाइची, और एक चुटकी केसर। 

Read also: रसोई Bytes: ईद पर तैयार करें कश्मीरी हलवा, आएगा सबको पसंद!!

मीठी सेवई रेसिपी ( Sweet Sevai Recipe) –

बस पहले  पैन में मक्खन डालें और इसमें सेवई भूनें, फिर काजू, बादाम और किशमिश डाले और इन्हे भी साथ में फ्राई करें। अब दूसरे पैन में दूध में चीनी और इलाइची डाल दे और उसे उबालें। जब उबाल आजाए तो इसमें फ्राइड सेवई को डालें और अच्छे से मिलाएं। इसे थोड़ा पतला करने के ​लिए दूध डालें। बस तैयार है आपकी मीठी –  मीठी सेवई, सबको गर्मागर्म सर्व करें। 

टिप – खुशबू के लिए थोड़ा सा गुलाब जल भी डाल सकते है, ये सेवई को और भी लाजवाब बना देगा। 

 

Exit mobile version