केजरीवाल के कार्यालय में अभद्रता मामले में स्वाति मालीवाल ने दर्ज कराई FIR

नेशनलकेजरीवाल के कार्यालय में अभद्रता मामले में स्वाति मालीवाल ने दर्ज कराई...

Date:

आम आदमी पार्टी (AAP ) सांसद और दिल्ली महिला आयोग (DCW ) की पूर्व प्रमुख स्वाति मालीवाल ने गुरुवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर उन पर हुए कथित बदसलूकी के संबंध में दिल्ली पुलिस को एक औपचारिक शिकायत सौंपी। दिल्ली पुलिस की एक टीम ने गुरुवार को चार घंटे से अधिक समय तक उनके आवास का दौरा किया। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त पीएस कुशवाह के नेतृत्व में टीम घटना की जानकारी लेने के लिए दोपहर करीब 1:50 बजे राज्यसभा सदस्य मालीवाल के आवास पर गई।

जानकारी के मुताबिक स्वाति मालीवाल ने सोमवार सुबह दिल्ली के सिविल लाइन्स पुलिस स्टेशन जाकर आरोप लगाया था कि केजरीवाल के पर्सनल स्टाफ के एक मेंबर ने मुख्यमंत्री आवास पर उनके साथ बदसलूकी की। इससे पहले गुरुवार को राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW ) ने स्वाति मालीवाल के आरोपों पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के सहयोगी विभव कुमार को आयोग तलब किया था और शुक्रवार सुबह 11 बजे सुनवाई सुनिश्चित किया है.

घटना के सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद डैमेज कंट्रोल करते हुए आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने मंगलवार को स्वाति मालीवाल के साथ हुई घटना की ज़ोरदार निंदा की थी और उनके घर पर भी जाकर मिले थे। संजय सिंह ने एक पत्रकार वार्ता में घटना की जानकारी देते हुए बताया था कि स्वाति मालीवाल अरविंद केजरीवाल से मिलने मुख्यमंत्री आवास पर गई थीं। जब वह मुख्यमंत्री का इंतजार कर रही थीं तभी कहा जा रहा है कि विभव कुमार ने उनके साथ बदसलूकी की। मुख्यमंत्री ने मामले का संज्ञान लिया है और वह उचित कार्रवाई करेंगे।” आज लखनऊ में हुई पत्रकार वार्ता में केजरीवाल और अखिलेश यादव इस सवाल को टाल गए लेकिन संजय सिंह ने इस पर सफाई पेश की. वहीँ कांग्रेस पार्टी की महसचिन प्रियंका गाँधी ने कहा कि वो स्वाति मालीवाल के साथ खड़ी हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related