योगी सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कल अपने एक ट्वीट में संगठन सरकार से बड़ा की बात कहकर मीडिया में काफी सुर्खियां बटोरीं। राजनीतिक गलियारों में उनके इस ट्वीट पर तरह तरह के अनुमान लगाए जाने लगे, वहीँ आज केशव प्रसाद मौर्या के इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए योगी सरकार में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि सरकार हो या संगठन, दोनों का उद्देश्य जनता की सेवा और उसका विकास करना है. स्वतंत्र देव सिंह के इस बयान को पर लोग अलग अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं, कुछ लोग इसे केशव प्रसाद मौर्या की बात का समर्थन बता रहे हैं तो कुछ लोग इसमें विरोध की झलक भी देख रहे हैं.
दरअसल सोमवार को जलशक्ति मंत्री स्वंतत्र देव सिंह एक कार्यक्रम में किसानों से रूबरू हुए। इस दौरान मीडिया ने उनसे केशव प्रसाद मौर्य के ट्वीट पर राय जाननी चाही जिसपर उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि सरकार हो या फिर संगठन, आखिरकार दोनों का काम तो एक ही है, उन्होंने कहा कि केशव मौर्य का कहना बिल्कुल सही है क्योंकि जनता का विकास करना ही प्रदेश का विकास करना और भारतीय जनता पार्टी लगातार उसी पर काम कर रही है।
Read also: भाजपा के पास केजरीवाल के कद का कोई नेता नहीं: AAP
स्वतंत्र देव सिंह दिल्ली में आज हो रहे किसान आंदोलन को लेकर कहा कि मुझे नहीं मालूम वह लोग ऐसा क्यों कर रहे हैं और सरकार से क्या चाहते हैं क्योंकि यूपी सरकार तो लगातार किसानों के हित के लिए काम कर रही है। जलशक्ति मंत्री ने कहा कि चाहे बेल्ट हो या फिर पश्चिमी यूपी की जाट बेल्ट, हर जगह हमें विधानसभा चुनाव में ज़बरदस्त कामयाबी मिली है। ऐसे में सरकार से किसानों की नाराज़गी की बात बेमानी लगती है.

