बच्ची को देख रूंध गया स्वरा का स्वर…

मेरठ रीजनबच्ची को देख रूंध गया स्वरा का स्वर…

Date:


बच्ची को देख रूंध गया स्वरा का स्वर…

मेरठ में कूड़े के ढेर पर बोरी में बंधी मिली थी मासूम बच्ची
बच्ची की मासूमियत पर फिदा हुई स्वरा भास्कर, जी भरकर प्यार किया

मेरठ/बदायूं। उत्तर प्रदेश के जिला बदायूं में विशेष दत्तक गृह अभिकरण केंद्र पर पहुंची फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने जब मासूम बच्ची को गोद में लिया तो उनकी आंखें नम हो गयीं। रूंधे गले से स्वरा बस यही बोल पायीं, कैसे कोई व्यक्ति इतना निर्दयी हो सकता है कि इस मासूम को सीमेंट की बोरी में बांधकर कूड़े के ढेर में फेंक दे। बच्ची की मासूमियत पर फिदा हुई स्वरा भास्कर ने उसे जी भरकर प्यार किया। मौत को मात देकर जिंदगी की जंग लड़ने वाली मासूम की कहानी पर स्वरा भास्कर फिल्म बनाना चाहती हैं।

पिछले साल 23 नवंबर 2020 को उत्तर प्रदेश के जिला मेरठ में एक मासूम बच्ची कूड़े के ढेर में सीमेंट की बोरी में बंधी मिली थी। बोरी पर कुत्ते भौंकते देख लोगों ने सीमेंट की बोरी को खोला तो उसमें मासूम बच्ची देखकर हैरत में पड़ गये। न जाने कब से सीमेंट की बोरी में बंद, कूड़े के ढेर में पड़ी मासूम जिंदगी की जंग लड़ रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्ची का उपचार कराया। स्वस्थ होने पर पांच दिसंबर को बच्ची को मेरठ से बदायूं भेजा गया था, तभी से दत्तक गृह मे उसका पालन-पोषण किया जा रहा था।

मंगलवार को फिल्म अभिनेत्री एवं सामाजिक कार्यकर्ता स्वरा भास्कर बदायूं के नेकपुर स्थित विशेष दत्तक गृह अभिकरण केंद्र पर पहुंची और बच्ची से मिलीं। मौत से लड़कर जिंदगी जी रही बच्ची की मासूमियत देख स्वरा भावुक हो गयीं। बच्ची को गोद में खिलाती, उसे प्यार करती स्वरा की आंखे नम तो गला रूंधा हुआ था।

पत्रकारों से वार्ता करते हुए स्वरा भास्कर ने बताया कि मौत को मात देने वाली इस बच्ची की कहानी उन्होेंने न्यूज चैनलों पर देखी थी। तब से इस बच्ची को देखने की तमन्ना उनके मन में थी। लखनऊ से दिल्ली जाते समय इस बच्ची से मिलने के लिये ही वह बदायूं आयीं हैं।

स्वरा ने बताया कि वह इस मासूम के जीवन और मौत को संघर्ष देने की कहानी पर एक फिल्म बनाना चाहती हैं। उनका कहना है कि फिल्म के माध्यम से वह समाज को बच्चियों की हत्या न करने के लिये जागरूक करेंगी। स्वरा ने दत्तक गृह के संचालक अनूप कुमार सक्सेना एवं प्रबंधक प्रियंका जौहरी से बच्ची के मेरठ में मिलने से लेकर बदायूं आने तक के बारे में पूरी जानकारी ली। स्वरा ने कहा कि वह इस बच्ची के साथ नवजातों के जीवन संघर्ष की कहानी तैयार कर फिल्म बनाएंगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...