किसान आंदोलन में शामिल हुईं स्वरा भास्कर

बॉलीवुडकिसान आंदोलन में शामिल हुईं स्वरा भास्कर

Date:


किसान आंदोलन में शामिल हुईं स्वरा भास्कर

नई दिल्ली: दिल्ली बॉर्डर पर बीते 21 दिनों से चल रहे किसान आंदोलन में अब स्वरा भास्कर भी शामिल हो गई हैं। स्वरा से पहले कई बॉलीवुड एक्ट्रर और पंजाबी एक्टर किसानों को अपना समर्थन दे चुके हैं। किसान अपनी मांगों को लेकर दिल्ली बॉर्डर पर आंदोलनरत हैं। स्वरा भास्कर ने माइक्रो सोशल साइट ट्विटर पर किसानों के साथ आंदोलन वाली जगह से फोटो शेयर की हैं।

ट्विटर पर शेयर की स्वरा भास्कर की फोटोज में वे किसानों के साथ आंदोलन में बैठी हैं। आंदोलन में शामिल होने वाली फोटोज में कैप्शन लिखा है कि सिंधू बॉर्डर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान किसानों का धैर्य, और दृढ़ संकल्प देखने को मिला।

बता दें इससे पहले पंजाबी सिंगर और हिंदी फिल्मों में लगातार सक्रिय दिलजीत दोसांझ व अन्य फिल्म सितारे भी किसानों के समर्थन में अपना पक्ष रख चुके हैं। उन्होंने किसानों का समर्थन किया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related