UP Election Result 2022: स्वामी प्रसाद मौर्य व धर्म सिंह सैनी समेत कई दिग्गज नेताओं को मिली हार

विधानसभा चुनावUP Election Result 2022: स्वामी प्रसाद मौर्य व धर्म सिंह सैनी समेत...

Date:


UP Election Result 2022: स्वामी प्रसाद मौर्य व धर्म सिंह सैनी समेत कई दिग्गज नेताओं को मिली हार

गोरखपुर। UP Election Live Updates| उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (Uttar Pradesh Asssembly Election) की वोटिंग आगे बढ़ती जा रही है, रुझान और दिलचस्प होते जा रहे हैं। यूपी विधानसभा चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। गोरखपुर जिले की सभी 9 विधानसभा सीटों पर बीजेपी ने शानदार जीत दर्ज की है। गोरखपुर शहर से सीएम योगी आदित्यनाथ, चिल्लूपार से बीजेपी के राजेश त्रिपाठी, बांसगांव से विमलेश पासवान, खजनी से श्रीराम चौहान, सहजनवा से प्रदीप शुक्ला, गोरखपुर ग्रामीण से विपिन सिंह, कैम्पियरगंज से फतेह बहादुर सिंह, पिपराइच से महेन्द्र पाल सिंह, चौरीचौरा से श्रवण कुमार निषाद ने शानदार जीत दर्ज की है।

Read also- यूपी चुनावी दंगल 2022: शारदा प्रताप शुक्ला ने थामा भाजपा का दामन, लखनऊ की सबसे हॉट सीट पर बदले सियासी समीकरण

अब तक के अपडेट्स:

लखनऊ की सरोजनीनगर सीट (Sarojini Nagar) से राजेश्‍वर सिंह ने जीत हासिल की है। वो 22 हजार वोटों से विजयी हुए हैं। वहीं, यूपी विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और सिद्धार्थनगर जिले की इटवा से सपा प्रत्याशी माता प्रसाद पाण्डेय ने योगी आदित्यनाथ सरकार में बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश चंद्र द्विवेदी को मात दे दी है। माता प्रसाद पाण्डेय ने 3336 मत से जीत दर्ज दर्ज की है।

ईवीएम (EVM) की मतगणना के बाद राउंडवार बीजेपी की बढ़त काफी मजबूत होती जा रही है। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) के साथ उप मुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य अपनी-अपनी सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं।

लखीमपुर खीरी में बीजेपी सभी आठ विधानसभा क्षेत्र में बढ़त पर है। अयोध्या की पांच में से चार सीट पर बीजेपी आगे है।

Read also- Lucknow Municipal Corporation: घाटे में चल रहे लखनऊ नगर निगम ने अपने 1944 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

लखनऊ की कुल 9 विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। कैंट से बीजेपी प्रत्‍याशी ब्रजेश पाठक (Brijesh Pathak) आगे चल रहे हैं। रुझानों के आते ही बीजेपी दफ्तर के बाहर कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाते हुए नारेबाजी की। वहीं, सपा कार्यालय में शायरी के साथ रंगारंग चौपाल लगी है। यहां कार्यकर्ता गुलाल और मिठाइयां लेकर आते दिखे। यहां सपा-भाजपा समर्थकों के बीच नारेबाजी भी हुई है।

लखनऊ कैंट (Lucknow Cantt.) से भाजपा प्रत्याशी ब्रजेश पाठक आगे हैं। लखनऊ मध्य से बीजेपी प्रत्याशी रजनीश गुप्ता आगे चल रहे हैं। लखनऊ पश्चिम से भाजपा प्रत्याशी अंजनी श्रीवास्तव आगे हैं। बख्शी का तालाब सीट से बीजेपी प्रत्याशी योगेश शुक्ला आगे हैं। लखनऊ पूर्वी से बीजेपी प्रत्याशी आशुतोष टंडन आगे चल रहे हैं। इसके अलावा मलिहाबाद से भाजपा प्रत्याशी जय देवी आगे हैं। मोहनलालगंज सीट से सपा प्रत्याशी सुशीला सरोज से आगे हैं। लखनऊ उत्तरी से सपा की पूजा शुक्ला से आगे चल रही हैं। सरोजिनीनगर से भाजपा प्रत्याशी राजेश्‍वर सिंह आगे हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related