Site icon Buziness Bytes Hindi

स्वामित्व योजना ग्रामीण लोगों को आत्मनिर्भर बनाएगी: पीएम मोदी


स्वामित्व योजना ग्रामीण लोगों को आत्मनिर्भर बनाएगी: पीएम मोदी

नयी दिल्ली. आज यानी रविवार को PM नरेन्द्र मोदी (Narendra मोदी) एक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये भू-संपत्ति मालिकों को ‘स्वामित्व’ योजना के तहत संपत्ति कार्ड वितरित करने की योजना का शुभारंभ कर रहे हैं। इस योजना के तहत अब लगभग एक लाख भू-संपत्ति मालिक अपने मोबाइल फोन पर SMS से प्राप्त होने वाले लिंक से अपना संपत्ति कार्ड आसानी डाउनलोड कर सकेंगे।

भारत के सामर्थ्य की पहचान बनाना
PM मोदी ने कहा कि, ” किसान और खेत मजदूर को मिल रही बीमा, पेंशन जैसी सुविधाओं से जिनको परेशानी है, वो आज कृषि सुधारों के विरोध में हैं. देश ने ठान लिया है कि गांव और गरीब को आत्मनिर्भर बनाना, भारत के सामर्थ्य की पहचान बनाना है. इस संकल्प की सिद्धि के लिए स्वामित्व योजना की भूमिका भी बहुत बड़ी है. दो गज की दूरी रहे, हाथ की साफ-सफाई बनी रहे और मास्क लगातार मुंह पर रहे, ये हमें सुनिश्चित करना है। याद रखिए, जबतक दवाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं.”

सबको योजनाओं का लाभ
PM मोदी ने कहा कि, “पिछले 6 वर्षों में पुरानी कमी को दूर करने के लिए लगातार बहुत काम किया जा रहा है. आज देश में बिना किसी भेदभाव, सबका विकास हो रहा है, वहीं पूरी पारदर्शिता के साथ सबको योजनाओं का लाभ मिल रहा है.”

स्वामित्व योजना अब और मज़बूत करेगी
PM मोदी ने कहा कि, “बीते 6 सालों से हमारे पंचायती राज सिस्टम को सशक्त करने के लिए जो भी प्रयास अब तक चल रहे हैं, उनको भी यह स्वामित्व योजना अब और मज़बूत करेगी.” PM मोदी ने कहा कि, “गांव के कितने ही नौजवान हैं जो अपने दम पर कुछ अच्छा करना चाहते हैं. लेकिन घर होते हुए भी उन्हें, अपने घर के नाम पर बैंक से कर्ज मिलने में कई बार दिक्कतों का सामना करना पड़ता था. अब इस स्वामित्व योजना के तहत बने प्रॉपर्टी कार्ड को दिखाकर, बैंकों से बहुत आसानी से कर्ज मिलना सुनिश्चित हुआ है.”

नागरिकों में बढ़ेगा आत्मविश्वास
PM मोदी ने कहा कि, ” जब संपत्ति का रिकॉर्ड होता है, जब संपत्ति पर अधिकार मिलता है तो नागरिकों में आत्मविश्वास बढ़ता है. जब संपत्ति का रिकॉर्ड होता है तो निवेश के लिए नए रास्ते खुलते हैं.” इसके साथ ही उन्होंने कहा कि,”पूरे विश्व के बड़े-बड़े एक्सपर्ट्स इस बात पर जोर देते रहे हैं कि जमीन और घर के मालिकाना हक की, देश के विकास में बड़ी भूमिका होती है.”

Exit mobile version