डिप्टी बनेंगे या नहीं, शिंदे पर सस्पेंस अब भी बरकरार

नेशनलडिप्टी बनेंगे या नहीं, शिंदे पर सस्पेंस अब भी बरकरार

Date:

महाराष्ट्र विधानसभा के चुनाव नतीजे आये हुए लगभग दो हफ्ते होने को आये हैं, काफी मशक्कतों के बाद आज आज़ाद मैदान पर फडणवीस की मुख्यमंत्री के रूप में ताजपोशी होनी है लेकिन सबसे चर्चित सवाल ये है कि कार्यवाहक मुख्यमंत्री उनके डिप्टी के रूप में आज शपथ लेंगे या नहीं क्योंकि शिंदे के बयानों से इस बात पर अभी तक सस्पेंस बना हुआ है, हालाँकि दूसरे डिप्टी के रूप में अजीत पावर का शपथ लेना पक्का है और इस बात का एलान उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस में कल ही कर दिया था. अजित पवार ने भी कहा था कि शिंदे क्या करेंगे ये वहीँ जानते हैं लेकिन मैं तो शपथ ज़रूर लूँगा।

इससे पहले खबर आई थी कि एकनाथ शिंदे उपमुख्यमंत्री बनने के लिए राज़ी हो गए हैं और आज आजाद मैदान में होने वाले समारोह में वो डिप्टी के रूप में शपथ भी लेंगे। शिवसेना नेता उदय सामंत ने कहा कि अनुरोध है कि शिंदे उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लें। हमारे 59 विधायकों में से कोई भी उपमुख्यमंत्री नहीं बनना चाहता। अगर शिंदे उपमुख्यमंत्री का पद स्वीकार नहीं करते हैं तो हम मंत्री पद स्वीकार नहीं करेंगे। शिवसेना नेता संजय शिरसाट ने कहा कि राजभवन से लौटने के बाद हम सभी विधायक कल एकनाथ शिंदे से मिलने गए थे। हमने उनसे सरकार में शपथ लेने का अनुरोध किया है।

शपथ ग्रहण समारोह का जो निमंत्रण पत्र छपा है उसमें मुख्यमंत्री के तौर पर देवेंद्र फडणवीस का नाम लिखा है लेकिन उपमुख्यमंत्री पद के लिए शिंदे गुट के निमंत्रण पत्र पर एकनाथ शिंदे का नाम नहीं लिखा है। ऐसे में सस्पेंस बढ़ गया है। एनसीपी के पर्चे में बताया गया है कि अजित पवार उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। देवेंद्र फडणवीस, अजित पवार और एकनाथ शिंदे बुधवार को राज्यपाल को समर्थन पत्र सौंपने पहुंचे थे। इसके बाद तीनों नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमें शिंदे ने कहा कि वह बताएंगे कि वह शपथ लेंगे या नहीं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...