पहले कांग्रेस विधायक को निलंबित करें फिर प्रियंका लगायें लड़की हूं, लड़ सकती हूं का नारा

फीचर्डपहले कांग्रेस विधायक को निलंबित करें फिर प्रियंका लगायें लड़की हूं, लड़...

Date:


पहले कांग्रेस विधायक को निलंबित करें फिर प्रियंका लगायें लड़की हूं, लड़ सकती हूं का नारा

  • भाजपा मंत्री स्मृति ईरानी ने प्रियंका गांधी को दी नसीहत

बेंगलुरु। कांग्रेस विधायक रमेश कुमार के जब दुष्कर्म होना ही है तो लेट कर मजे लिजिये के बयान को लेकर कांग्रेस चौतरफा घिर गयी है। अब महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने प्रियंका गांधी को अपने नेता को निलंबित करने के बाद ही लड़की हूं, लड़ सकती हूं के नारे लगाने की नसीहत दी है। कांग्रेस विधायक के खिलाफ जहां सपा सांसद जया बच्चन ने भी कड़ी टिप्पणी की है वहीं दिल्ली की एक एनजीओ ने भी शिकायत दर्ज कराते हुए कर्नाटक राज्यपाल से विधायक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

Read also: राजस्थान : कांग्रेस विधायक ने बिपिन रावत की शहादत पर उठाया सवाल

दरअसल कर्नाटक विधानसभा में कांग्रेस के विधायक और विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष रमेश कुमार ने विधानसभा स्पीकर की तुलना दुष्कर्म पीड़िता से करते कहा कि आपकी स्थिति भी ऐसी ही है। आप इसको रोक नहीं सकते इसलिये इसके मजे लिजिये।

कांग्रेस विधायक ने इस बयान को लेकर माफी मांग ली है मगर उनके खिलाफ आक्रोश तेज होता जा रहा है। सपा सांसद जया बच्चन का कहना है कि यदि राजनीति में इस तरह की मानसिकता के लोग हैं तो उन्हें कैसे बदला जाये। सपा सांसद ने विधायक के खिलाफ कड़ा एक्शन लेकर उदाहरण पेश करने की बात कही ताकि भविष्य में कोई भी इस प्रकार की टिप्पणी करने की हिम्मत न करे।

वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी जो महिला उत्थान की बातें करते हुए लड़की हूं, लड़ सकती हूं का नारा देकर महिला मतदाताओं को लुभाने का प्रयास कर रहीं हैं उनको भी कांग्रेस विधायक के बयान को लेकर घेरा जा रहा है। भाजपा मंत्री स्मृति ईरानी ने ऐसे नारे लगाने से पहले कांग्रेस विधायक को निलंबित करने की सलाह प्रियंका गांधी को दी है।

Read also: प्रियंका जी, क्या आपके राज में लड़कियां इस तरह से लड़ सकेंगी?

वहीं कर्नाटक सरकार में मंत्री शशिकला जोले भी पूर्व में स्पीकर रह चुके विधायक रमेश कुमार के इस विवादित बयान की निंदा करते हुए प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बयान के बाद कांग्रेस विधायक और पार्टी की चैतरफा किरकिरी हो रही है। विरोध के बाद माफी मांगने वाले विधायक रमेश कुमार अब मीडिया से बचने की कोशिश कर रहे हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...