NIA Raid: आईएसआईएस की गतिविधियों से संबंधित मामले में छह राज्यों में संदिग्धों के 13 परिसरों की तलाशी

नेशनलNIA Raid: आईएसआईएस की गतिविधियों से संबंधित मामले में छह राज्यों में...

Date:

नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने आईएसआईएस की गतिविधियों से संबंधित मामले में छह राज्यों में 13 परिसरों की तलाशी ली है। एनआईए की इस कार्रवाई में आपत्तिजनक दस्तावेज और सामग्री जब्त की हैं। मामले में आगे की जांच की जा रही है।
मप्र में भोपाल और रायसेन जिले, गुजरात में भरूच, सूरत, नवसारी और अहमदाबाद , बिहार के अररिया , कर्नाटक में भटकल और तुमकुर , महाराष्ट्र में कोल्हापुर और नांदेड़ और उत्तर प्रदेश में देवबंद में ISIS की गतिविधियों से संबंधित हैं। एनआईए द्वारा गत 25 जून 2022 को मामला दर्ज किया गया था।

Read also: ATS Arrested Suspects: एटीएस ने देवबंद में छापा मारकर मदरसे से संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया

सहारनपुर में रविवार सुबह राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के अलावा यूपी एटीएस ने देवबंद में छापा मारकर संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि संदिग्ध युवक एक मदरसे का छात्र है। युवक आईएस मॉड्यूल से संपर्क में था। जो कि काफी समय से एनआईए के रडार पर था। एनआईए टीम ने उसे सुबह मदरसे से ही उसे धर दबोचा। स्थानीय पुलिस ने अभी एनआईए की कार्रवाई की पुष्टि नहीं की। यूपी एटीएस और एनआईए ने गुप्त सूचना के आधार पर संदिग्ध आतंकी को पकड़ा। बताया जा रहा है कि आतंकी सीरिया में हुए बम धमाकों से  जुड़ा है। फिलहाल एटीएस अपने साथ ले गई है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

जेल यात्रा के बाद मेरा जुड़ाव रंगमंच से हो गया था- पंकज त्रिपाठी

न्यूज डेस्क: उन्होंने साल 2004 में फिल्म 'रन' से...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...