Site icon Buziness Bytes Hindi

यूपी में कहीं से भी लड़े नितीश, ज़ब्त होगी ज़मानत: सुशील मोदी

2024 में लोकसभा चुनाव के लिए संयुक्त विपक्ष के संभावित उम्मीदवार नितीश कुमार पर बिहार वाले मोदी यानि सुशील मोदी ने कटाक्ष करते हुए कहा कि वो यूपी की किसी भी सीट से चुनाव लड़ें, उनकी ज़मानत ज़ब्त होना तय है, दरअसल कल यह बात सामने आयी थी कि समाजवादी पार्टी चाहती है कि नितीश कुमार यूपी से विपक्ष की नुमाइंदगी करें और प्रयागराज की फूलपुर सीट से चुनाव लड़ें।  

बिहार भाजपा के नेता और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने रविवार को नीतीश कुमार को चुनौती देते हुए कहा कि फूलपुर हो या मिर्ज़ापुर, वो उत्तर प्रदेश के किसी भी हिस्से से लोकसभा चुनाव लड़ें मगर अपनी जमानत नहीं बचा पाएंगे। भाजपा नेता ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को भी इसमें समेटते हुए कहा कि यूपी में उनका कोई जनाधार नहीं है। जो पार्टी खुद पांच सीटों तक सिमट चुकी हो वो किसी को क्या चुनाव लड़ा पायेगी।  

सुशील मोदी ने बिहार के हालत पर जेडीयू- राजद के साथ कांग्रेस गठबधन की सरकार पर भी हमला बोलते हुए कहा कि कानून व्यवस्था चरमरा चुकी है। उन्होंने तीन दिन पहले मुजफ्फरपुर में हुई घटना की बात करते हुए कहा कि इस घटना ने लालू राज की याद दिला दी। सुशील कुमार मोदी ने कहा कि राज्य की स्थिति नीतीश कुमार के कंट्रोल से बाहर हो चुकी है. उन्होंने कहा कि नितीश का अब सारा ध्यान प्रधानमंत्री बनने के लिए लगा हुआ है और इसलि लिए वह राज्य की समस्याओं पर धायण नहीं दे पा रहे हैं ।

Exit mobile version