Site icon Buziness Bytes Hindi

दिशा सालियान की मौत से परेशान थे सुशांत


दिशा सालियान की मौत से परेशान थे सुशांत

सुशांत सिंह राजपूत के निधन की जांच सीबीआई तेज रफ्तार से कर रही है। सीबीआई की जांच को 12 दिन हो गए हैं। मंगलवार को सीबीआई ने सुशांत के फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी से पूछताछ की। सिद्धार्थ ने अपने बयान में सुशांत से जुड़ी कई बातों का जिक्र किया। पिठानी के मुताबिक सुशांत अपनी पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत से परेशान थे।

क्या कहा सिद्धार्थ पिठानी ने
सुशांत के फ्लैटमेट रह चुके सिद्धार्थ पिठानी ने कहा, ‘दिशा की मौत की खबर सुनकर वह परेशान हो गए थे। उनकी तबीयत खराब होने लगी थी। उन्होंने फिर दिशा की कंपनी के मैनेजर से बात की। वह इतना परेशान हो गए थे कि उन्होंने मुझे अपने बेडरूम में सोने को कहा। वह दिशा की मौत पर हर जानकारी मुझसे ले रहे थे। मैं भी उन्हें दिशा से जुड़ी सारी जानकारी दे रहा था’।

सरकारी गवाह बन सकते हैं सिद्धार्थ
वहीं ऐसी खबरें भी थी कि सुशांत के नौकर दीपेश सावंत और दोस्त सिद्धार्थ पिठानी सरकारी गवाह बन सकते हैं। खबर के अनुसार दीपेश और सिद्धार्थ ने खुद सीबीआई से सरकारी गवाह बनने की बात कही है। दरअसल जब 14 जून को सुशांत का शव मिला था, तो उस वक्त सिद्धार्थ और दीपेश वहीं मौजूद थे। दोनों से सीबीआई लगातार अलग अलग तरह से सवाल कर रही है।

Exit mobile version