Site icon Buziness Bytes Hindi

एक फिल्म का 8 करोड़ रुपया चार्ज करते थे सुशांत, कई फ़िल्में भी थीं पास, दोस्त ने किया खुलासा


एक फिल्म का 8 करोड़ रुपया चार्ज करते थे सुशांत, कई फ़िल्में भी थीं पास, दोस्त ने किया खुलासा

नई दिल्ली: सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. आरोप लग रहे हैं कि प्रोड्यूसर्स के रवैये से परेशान होकर उन्होंने यह कदम उठाया, उनकी आर्थिक हालत ठीक नहीं थी. अब सुशांत सिंह राजपूत के एक दोस्त ने उनकी आर्थिक स्थिति को लेकर बड़ा बयान दिया है.

कोई आर्थिक परेशानी नहीं थी
पिंकविला में छपी रिपोर्ट के अनुसार, सुशांत सिंह राजपूतके एक दोस्त ने बताया: “उन्हें कोई आर्थिक परेशानी नहीं थी. उनके पास कई फिल्में थी और कुछ फिल्मों के प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए बातचीत चल रही थीं. दोस्त ने यहां तक कहा कि, अगले साल के मध्य तक वे पूरी तरह बिजी थे. यदि सुशांत ने दो फिल्में साइन कर ली होतीं तो 2022 तक उनके पास 5 प्रोजेक्ट हो जाते. सुशांत एक प्रोजेक्ट के लिए 8 करोड़ रुपए चार्ज करते थे.”

दो फ़िल्में और मिलने वाली थीं
सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त ने आगे बताया: “दो प्रोड्यूसर अपनी फिल्म में उन्हें साइन करने के लिए इसी महीने सुशांत सिंह राजपूत से मिलने वाले थे. हालांकि वे उनके टच में नहीं थे, इसलिए दोनों प्रोड्यूसर्स ने अपने एक करीबी दोस्त के जरिए उनसे बात की थी. वो सुशांत को अपनी फिल्म में काम करने के लिए उन्हें 11 करोड़ रुपए देने को तैयार थे.”

Exit mobile version