अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आखरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ रिलीज हो चुकी है।यह फिल्म फैंस के साथ फिल्म क्रिटिक्स को भी फिल्म काफी पसंद आई। फिल्म का प्रीमियर 24 जुलाई को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर किया गया था। अब फिल्म को IMDB रेटिंग मिल गई है। फिल्म को 10 में से 9.8 रेटिंग मिली है, जोकि बेहतरीन है। ऐसे में ये अब तक की टॉप रेटिंग है।
किजी और मैनी के इर्द-गिर्द घूमती है कहानी
बता दें, दिल बेचारा के के जरिए कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने बतौर निर्देशक बॉलीवुड में डेब्यू किया है। ये फिल्म हॉलीवुड मूवी ‘द फॉल्ट इन आर स्टार्स’ का हिंदी रीमेक है। संजना सांघी ने भी इस फिल्म के जरिए लीड एक्ट्रेस के तौर पर डेब्यू किया। इस फिल्म की कहानी किजी और मैनी के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में किजी का किरदार संजना निभा रही हैं, जबकि सुशांत मैनी की भूमिका में नजर आ रहे हैं। फिल्म का म्यूजिक और डायरेक्शन बेहतरीन है।
चारों ओर फिल्म की तारीफ़
म्यूजिक ए आर रहमान ने दिया है। मुकेश छाबड़ा ने फिल्म में सभी किरदारों की भावनाओं को फैंस के सामने परोसने की पूरी और अच्छी कोशिश की है। फिल्म की कहानी दो ऐसे प्रेमियों पर आधारित जो कैंसर से पीड़ित हैं। सुशांत सिंह राजपूत ने अपनी हर फिल्म की तरह इसमें भी बेजोड़ अदाकारी पेश की है, जिसकी हर जगह तारीफ हो रही है।

