Site icon Buziness Bytes Hindi

सुशांत राजपूत की ‘दिल बेचारा’ के ट्रेलर ने मचाई धूम


सुशांत राजपूत की ‘दिल बेचारा’ के ट्रेलर ने मचाई धूम

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म ‘बेचारा’ का ट्रेलर 6 जुलाई की शाम मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। फैंस इस फिल्म के ट्रेलर के काफी दिनों से बेताब थे। यूट्यूब पर ट्रेलर को रिलीज करने के बाद शानदार रिस्पांस देखने को मिला। सिर्फ इतना ही नहीं सुशांत की आखिर फिल्म ने यूट्यूब पर अपने नाम एक रिकॉर्ड हासिल कर लिया है।

सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म ‘दिल बेचारा’ के ट्रेलर को यूट्यूब पर अब तक 6 मिलियन लाइक मिल चुके हैं। फैंस अभी बार बार ‘दिल बेचारा’ के ट्रेलर को देख रहे हैं। यूट्यूब पर अब तक इस ट्रेलर को 29 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। सुशांत सिंह राजपूत की इस फिल्म में संजना सांघी भी नजर आ रही हैं। फैंस ने इस फिल्म में के ट्रेलर एक्ट्रेस संजना सांघी की एक्टिंग को देखने के बाद जमकर तारीफ की है।

मुकेश छाबड़ा के निर्देशन में बनी सुशांत सिंह राजपूत और संजना सांघी की इस फिल्म में सैफ अली खान भी स्पेशल रोल में दिखाई देंगे। यह फिल्म 24 को डिजिटल प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर दस्तक देगी। इस फिल्म को ऑनलाइन देखने के लिए आपको सब्सक्रिप्शन की जरुरत नहीं है। इसे हरकोई बड़ी आसानी से देख पाएगा। ‘दिल बेचारा’ हॉलीवुड की फिल्म ‘द फ़ॉल्ट इन अवर स्टार्स’ का हिंदी रीमेक है। वैसे आपको इस फिल्म का ट्रेलर कैसा लगा? इस बार में आप हमें कमेंट के जरिए भी बता सकते हैं।

Exit mobile version