प्लांड मर्डर है सुशांत राजपूत की मौत: कंगना रनौत

बॉलीवुडप्लांड मर्डर है सुशांत राजपूत की मौत: कंगना रनौत

Date:


प्लांड मर्डर है सुशांत राजपूत की मौत: कंगना रनौत

कंगना ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर इसे प्लान मर्डर बताया। सुशांत के आत्महत्या के बाद सोशल मीडिया पर एक बार फिर नेपोटज्म का मुद्दा गरमा गया है। कंगना रनौत ने भी इस मुद्दे पर अपनी बात रखी। कंगना ने कहा, ‘सुशांत ने बड़ी-बड़ी फिल्में की हैं। ‘छिछोरे’ अगर किसी स्टार किड ने की होती तो उन्हें बहुत बड़ा स्टार माना जाता। लेकिन उस फिल्म में सुशांत थे तो उसकी वेल्यू नहीं थी।

कंगना रनौत ने कहा कि पिछले साल की सबसे अच्छी फिल्मों में अगर बात की जाएगी तो उसमें छिछोरे का नाम टॉप पर होगा न कि ‘गली ब्वॉय’ का। छिछोरे का बिजनेस और उसके रिव्यूज दोनों ‘गली ब्वॉय’ से ज्यादा थे। लेकिन अगर आप चापलूसी करना नहीं जानते तो फिर आप किसी भी अवॉर्ड के हकदार नहीं रह जाते।

https://www.instagram.com/tv/CBc3sDDAtyb/?igshid=11cckteay6f76

कंगना ने आरोप लगाया कि सुशांत के फिल्मी करियर को पूरी तरह से खत्म करने की साजिश की गई थी। उन्हें आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया गया। यह एक प्लान मर्डर है। फिल्म इंडस्ट्री में होने वाली भेदभाव ने सुशांत की जान ले ली। दुर्भाग्य से इंडस्ट्री में मूवी माफिया की जड़ें बहुत गहरी हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...