Site icon Buziness Bytes Hindi

दम घुटने से हुई मौत सुशांत राजपूत की मौत


दम घुटने से हुई मौत सुशांत राजपूत की मौत

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने अपने बांद्रा वाले घर में कल आत्महत्या कर ली थी। हर कोई इस आत्महत्या को लेकर क़यास लगा रहा था, बहरहाल सुशांत सिंह राजपूत की मौत दम घुटने से हुई है इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ है । तीन डॉक्टरों ने सुशांत का पोस्टमार्टम किया, जिसमें फंदे से दम घुटने को वजह बताया गया है।

मुंबई के जुहू स्थित कूपर अस्पताल में एक्टर का पोस्टमॉर्टम किया गया। पोस्टमॉर्टम में साफ हो गया है कि सुशांत ने आत्महत्या ही की है। हालांकि, सुशांत के ऑर्गेन्स जे.जे. हॉस्पिटल भेजे गए हैं, जहां इस बात की जांच की जाएगी कि ऑर्गेन्स में जहर तो नहीं थी। डाक्टरों ने पुलिस को जांच की रिपोर्ट भेज दी है।पुलिस के अनुसार भी यही कहा जा रहा है कि सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या की है।

मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हम मामले की जांच कर रहे हैं और पता करने की कोशिश कर रहे हैं कि वह आर्थिक, पेशेवर या व्यक्तिगत परेशानी से गुजर रहे थे। उनके करीबी दोस्तों और जानकारों से सवाल करने पर ही इसका पता चल सकेगा। हम उनकी बहनों, परिवार के अन्य सदस्यों और दोस्तों से पूछताछ कर रहे हैं।

Exit mobile version