Site icon Buziness Bytes Hindi

पांच भाषाओँ में बनेगी ‘सूर्यपुत्र महावीर कर्ण’


पांच भाषाओँ में बनेगी ‘सूर्यपुत्र महावीर कर्ण’

निर्माता जैकी भगनानी ने अपनी मेगा बजट आगामी फिल्म ‘सूर्यपुत्र महावीर कर्ण‘ की घोषणा कर दी है। एक छोटे से टीजर के साथ फिल्म का टाइटल लोगो रिलीज किया गया है। फिलहाल फिल्म के स्टारकास्ट को लेकर कोई घोषणा नहीं हुई है। फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं आरएस विमल।

‘सूर्यपुत्र महावीर कर्ण’ एक पैन इंडिया फिल्म होगी, जो पांच भाषाओं में रिलीज होगी- हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम। फिल्म का संवाद, स्क्रीनप्ले और लिरिक्स डॉ.कुमार विश्वास लिख रहे हैं।

फिल्म के टीजर से ही अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि यह एक मेगा बजट फिल्म होगी। अफवाहों की मानें तो फिल्म का बजट 300 करोड़ तक रखा गया है। यानि की यह बाहुबली से भी बड़ी फिल्म होने वाली है।

दरअसल, इस फिल्म को पहले ही फ्लोर पर लाया जा रहा था, जब फिल्म में कर्ण की भूमिका निभा रहे थे साउथ के एक्टर विक्रम। लेकिन फिर फिल्म बीच में बंद हो गई। खबर है कि अब इसे एक बॉलीवुड एक्टर के साथ शुरु किया जाएगा।

फिल्म महाभारत की घटनाओं को सूर्यपुत्र महावीर कर्ण के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करेगी। इस फिल्म को वासु भगनानी का ड्रीम प्रोजेक्ट बताया जा रहा है।

डॉ. कुमार विश्वास को फिल्म के संवाद, गीत व अतिरिक्त पटकथा लिखने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस फिल्म की घोषणा पर उन्होंने ट्विटर पर लिखा- “अथ श्रीमहाभारत कथा के अपने सबसे प्रिय पात्र पर बन रही इस फ़िल्म “सूर्यपुत्र महावीर कर्ण” के लिए संवाद और गीत लिखना मेरे लिए निजी तौर पर अत्यंत प्रसन्नता का विषय है! इस महायोद्धा की कहानी विभिन्न भारतीय भाषाओं में आप सबके सामने बहुत जल्द ही आने वाली है..”

Exit mobile version