नई दिल्ली। भारतीय टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ ऐसे मैच में जीत दर्ज की। जहां ऐसा करना मुश्किल लगने लगा था। दूसरी पारी में बांग्लादेश की बल्लेबाजी के दौरान जैसे ही 7 वां ओवर खत्म हुआ तो बारिश आ गई। ये बारिश शाकिब अल हसन की टीम के लिए मुसीबत बनकर बरसी। भारत के लिए ये बारिश खुशियों का फुहार बन गई और टीम इंडिया को मैच 5 रन से जीत लिया। मैच में भारतीय टीम की तरफ से विराट कोहली ने नाबाद 64 रन की पारी खेली तो वहीं केएल राहुल ने 50 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव ने टीम के लिए 16 गेंदों पर 30 रन की तेज पारी खेली।
बांग्लादेश के खिलाफ 30 रन की पारी खेलने के बाद सूर्यकुमार मेन्स टी20 वर्ल्ड कप के एक सीजन में भारत के लिए नंबर चार या उससे नीचे बल्लेबाजी कर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। सूर्यकुमार यादव ने सीजन में पिछले चार मैचों में 164 रन बनाए और उन्होंने धौनी को पीछे छोड़ दिया।
भारत की तरफ से किसी टी—20 वर्ल्ड कप के एक सीजन में चौथे नंबर पर या उससे नीचे बल्लेबाजी करने पर सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकार्ड एमएस धौनी के नाम पर था। धौनी ने ये रिकार्ड 2007 में बनाया था। जिसमें उन्होंने 154 रन बनाए थे। अब धौनी दूसरे नंबर पर आ गए हैं जबकि सूर्यकुमार यादव पहले स्थान पर।
मेन्स T20—WC के किसी एक सीजन में भारत के लिए चार नंबर या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए सबसे अधिक रन बनाने वाले टाप 4 बल्लेबाजों में
164 रन – सूर्यकुमार यादव (2022)
154 रन – एम एस धौनी (2007)
153 रन – युवराज सिंह (2009)
148 रन – युवराज सिंह (2007)
सू्र्यकुमार यादव ने टी—20 वर्ल्ड कप में अब तक चार मैचों की चार पारियों में 54.66 के औसत और 180.21 के स्ट्राइक रेट के साथ 164 रन बनाकर पहले नंबर पर है।
