Asia Cup 2022: बाबर को पीछे ढकेलने के लिए सूर्यकुमार को करना होगा एशिया कप का इंतज़ार

स्पोर्ट्सAsia Cup 2022: बाबर को पीछे ढकेलने के लिए सूर्यकुमार को करना...

Date:

ICC ने जब पिछली बार टी 20 के टॉप टेन बल्लेबाज़ों की रैंकिंग जारी की थी तो भारत के धुंआधार बल्लेबाज़ ICC रैंकिंग के नंबर एक बल्लेबाज़ पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म की बादशाहत को ख़त्म करने के बिलकुल करीब पहुँच गए थे लेकिन बदकिस्मती से सूर्यकुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की श्रंखला का आखरी मैच नहीं खेल पाए और इसका उन्हें बड़ा नुक्सान उठाना पड़ा, न सिर्फ यह कि वो बाबर आज़म को पीछे नहीं छोड़ सके बल्कि उनकों मैच न खेलने के कारण 11 रेटिंग पॉइंट का नुक्सान भी उठाना पड़ा जिसकी वजह बाबर आज़म की टी-20 में बादशाहत अब भी बरक़रार है. 

भारत के इन्फॉर्म बल्लेबाज़ हालाँकि रेटिंग में अभी भी नंबर दो की पोजीशन पर कायम हैं और अब बाबर आज़म को पीछे छोड़ने के लिए उन्हें इसी महीने होने वाले एशिया तक का इंतज़ार करना पड़ेगा जहाँ भारत की पहली भिड़ंत चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से ही है. यह मुकाबला 28 अगस्त को दुबई में खेला जायेगा। इस मैच अच्छा प्रदर्शन कर सूर्यकुमार बाबर की बादशात को ख़त्म को ख़त्म कर सकते लेकिन इसके लिए उन्हें बाबर से बुरे प्रदर्शन की अपेक्षा करनी पड़ेगी। हालाँकि आगे के मैचों में उनके पास टॉप पर आने मौका मिल सकता है. इस लिहाज़ से देखा तो जाय दोनों बल्लेबाज़ों के बीच टॉप रैंकिंग की दिलचस्प जंग देखने को मिल सकती है. बता दें कि बाबर के टी 20 में 818 पॉइंट हैं वहीँ सूर्यकुमार 805 पॉइंट के साथ दूसरे नंबर पर हैं. 

Read also: टीम पर बोझ नहीं बनना चाहते Shikhar Dhawan

बाबर आज़म की बात करें तो उन्होंने इसी साल अप्रैल में अपना आखरी टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था, उसके बाद से उन्हें क्रिकेट के इस सबसे छोटे फार्मेट में खेलने का मौका नहीं मिला लेकिन फिर भी वह टॉप पर विराजमान हैं. गेंदबाज़ी की रैंकिंग की बात करें तो भुवनेश्वर कुमार को नुक्सान हुआ है और वह नवीं पायदान पर खिसक गए. वहीँ भारतीय स्पिनर रवि बिश्नोई ने 50 स्थान की लम्बी छलांग लगाई है हालाँकि वह 44वे स्थान पर हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...