आज कार्तिक अमावस्या पर सूर्य ग्रहण लग रहा है। सूर्य ग्रहण लगने में चंद घंटे ही शेष बचे हैं। आज लग रहा सूर्य ग्रहण आंशिक होगा जो देश के कई राज्यों में दिखाई देगा। इस बार दिवाली के बाद ग्रहण पड़ने के कारण गोवर्धन पूजा भी एक दिन के लिए टाल दी गई है। कल 26 अक्तूबर को गोवर्धन पूजा पर्व मनाया जाएगा। इस साल 2022 में दो सूर्य ग्रहण का अदभुद संयोग बना है। पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल 2022 था और अब दूसरा आंशिक सूर्य ग्रहण आज मंगलवार को लग रहा है। धार्मिक दृष्टि से ग्रहण को अशुभ मानते हैं। ग्रहण पर किसी प्रकार का शुभ कार्य नहीं किया जाता। ग्रहण के दौरान पूजा-पाठ वर्जित है।
इस दिन मंदिरों के दरवाजे बंद कर दिए जाते हैं। गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के दौरान कई तरह की विशेष सावधानियां बरतनी चाहिए। ग्रहण काल में की गई लापरवाही गर्भवती महिलाओं और उनके गर्भ में पल रहे नवजात पर बुरा प्रभाव डालती हैं। इसलिए ग्रहण काल में गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।
सूर्य ग्रहण का आरंभ शाम 04ः49 मिनट से होगा। जो कि शाम 06ः06 मिनट रहेगा। ग्रहण का पूर्ण काल शाम 05ः42 मिनट होेगा।
ग्रहण के दौरान सूर्य की किरणें हानिकारक प्रभाव डालती हैं। गर्भवती महिलाएं को इसके नकारात्मक प्रभाव से बचाने के लिए सूर्य ग्रहण को नहीं देखना चाहिए। सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं घर से बाहर नहीं निकलें। गर्भवती महिलाओं को सूर्य ग्रहण खत्म होने के बाद स्नान करना चाहिए।
सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं नुकीली चीजें का उपयोग नहीं करें। सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं का सोना अशुभ माना है। इसलिए गर्भवती महिलाएं ग्रहण पर सोए नहीं। बल्कि सूर्य मंत्रों का लगातार जाप करते रहना चाहिए। ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को कुछ खाना-पीना नहीं चाहिए।
सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं अपने पास दूर्वा घास रखें।
