Surya Gochar 2023: 15 जून से मिथुन राशि में सूर्य गोचर का जानिए राशियों पर प्रभाव

धर्मSurya Gochar 2023: 15 जून से मिथुन राशि में सूर्य गोचर का...

Date:

Surya Gochar 2023: 15 जून 2023 से सूर्य का मिथुन राशि में गोचर हो रहा है। सूर्य देव शुक्र की राशि से बुध की मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य गोचर से सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ेगा।

मेष राशि
इस राशि के जातकों के लिए सूर्य पंचम भाव के स्वामी होकर तीसरे भाव में गोचर होंगे। सूर्य के गोचर से साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। विरोधी परास्त होंगे। इस समय भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। निवेश किया धन लाभ देने वाला होगा।

वृषभ राशि
सूर्य के गोचर के कारण वाणी में थोड़ी तीव्रता आएगी। कोशिश करनी होगी कि रूखे स्वभाव के कारण परिवार में कोई कलह नहीं हो। कोर्ट केस में संभलकर चलना होगा।

मिथुन राशि
सूर्य देव की गोचर से व्यक्तित्व में प्रभावी निखार आएगा। व्यक्तित्व को मजबूती मिलेगी। उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन में थोड़ी तनाव की स्थिति देखी जा सकती है।

कर्क राशि
स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से दो-चार होना पड़ सकता है। हड्डियों से जुड़ी कोई बीमारी है तो डॉक्टर से उचित परामर्श लेकर आगे कार्य करें। इस समय विदेश जाने वाले जातकों को सफलता प्राप्त होगी।

सिंह राशि
व्यापारी वर्ग के लिए यह समय अति शुभ होगा। इस समय संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर प्राप्त हो सकती है। शेयर मार्किट से बढ़िया लाभ मिलेगा।

कन्या राशि
सूर्य देव के गोचर के कारण काम के सिलसिले में विदेश यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। इस समय नौकरी बदलने की सोच रहे हैं उनके लिए अच्छी नौकरी का प्रस्ताव आएगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए समय उत्तम है। इस समय मां की सेहत को लेकर के थोड़ा परेशान हो सकते हैं।

तुला राशि
सूर्य के गोचर करने से भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। व्यापारी वर्ग के जातकों के लिए समय अच्छा है। इस समय व्यापार का विस्तार कर सकते हैं। नई निवेश की राह देख रहे थे उनको नया निवेश मिलने की संभावना है। इस समय पिता के साथ जो मतभेद चल रहे थे वह मतभेद खत्म हो जाएंगे। सलाह दी जाती है कि कोई नया काम शुरू करने से पहले गुरुओं का आशीर्वाद अवश्य लें।

वृश्चिक राशि
धन के लेनदेन में सावधानी रखनी होगी। सरकारी नौकरी कर रहे जातकों को कोई दंड मिल सकता है। इस समय थोड़े नकारात्मक हो सकते है लेकिन योग और प्राणायाम से मानसिक शांति प्राप्त होगी। इस समय शेयर बाजार में ध्यान से पैसा लगाएं।

धनु राशि
इस समय जो जातक अविवाहित हैं उनके लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। सूर्य भाग्य स्थान के स्वामी हैं। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। किसी एक ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है जो भविष्य में जीवन बदल सकता है। इस समय सूर्य देव की लगन पर दृष्टि के कारण व्यवहार में थोड़ी अहंकार की भावना देखी जा सकती है।

मकर राशि
इस गोचर के कारण अपने शत्रुओ पर विजय प्राप्त होगी। इस समय विदेश से लाभ होगा वही छात्रों को शोध के लिए विदेश जाने के मौके प्राप्त होंगे। इस समय ऑफिस में आपके काम की सराहना आपको मिलेगी और सीनियर इस समय आपसे प्रसन्न रहेंगे।

कुंभ राशि
वैवाहिक जीवन और प्रेम संबंधों में अच्छा व्यवहार देखने को मिल सकता है। इस समय प्रेमिका के साथ या अपनी पत्नी के साथ कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। इस समय शेयर बाजार में काम कर रहे जातकों को अच्छा पैसा कमाने के अवसर मिल सकते हैं।

मीन राशि
इस समय मां की सेहत को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं। धन की कमी से भी जूझना पड़ सकता है। कार्य स्थल पर आपके सहयोगियों से मदद नहीं मिलने के कारण थोड़ा परेशान हो सकते है। किसी से अगर कर्जा लिया था तो वो परेशान कर सकता है। व्यापारी हैं तो लिए यह समय बहुत ही अच्छा रहने वाला है। अपने मित्रों के माध्यम से कोई बड़ा कार्य प्राप्त हो सकता है। सरकारी कार्य से जुड़े जातकों को अच्छा लाभ होने की संभावना है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related