Site icon Buziness Bytes Hindi

UP News: गजब! गायों की ऐसी सेवा देख हुए हैरान,11 कुंटल आम रस में ड्राईफ्रूटस डालकर पिलाया

प्रतापगढ। गर्मियों में लोग आम को काफी पसंद करते हैं। सिर्फ मनुष्य ही नहीं मूक पशु भी आम के शौकीन माने जाते हैं। गाय भी आम को बड़े शौक से खातीं हैं। गर्मी और ऊपर से आम का मौसम ऐसे में पशु प्रेमियों ने गोशाला में ऐसा अनूठा आयोजन किया कि लो देखकर और सुनकर हैरान हो गए। प्रतापगढ़ में  महावीर गोवर्धन गोशाला में गोवंश प्रेमियों ने गोवंश को पेटभरकर आम रस पिलाया। गोवंश के लिए आमरस को लेकर एक अनूठा आयोजन किया गया। जिसमें करीब 11 क्विंटल आम का रस निकलवाकर उसमें ड्राई फ्रूट्स मिलवाया और फिर इस मिक्स आम रस को गाय और गोवंश को पूरी भक्ति के साथ पिलाया। आयोजन को देखने के लिए लोग बड़ी संख्या में महावीर गोवर्धन गोशाला पहुंचे और इस अनूठे नजारे को देखा। 

Also read: Uttarakhand में AAP को एक झटका, प्रदेशाध्यक्ष भाजपा में शामिल

बता दें कि शादी ब्याह और अन्य शुभ अवसरों पर गोवंश को गुड़, हरा चारा खिलाने के कई कार्यक्रम होते हैं। लेकिन गायों को आम रस पिलाने का आयोजन पहली बार देखने और सुनने को मिला है। उसमें भी दिलचस्प कि इनमें ड्राई फ्रूटस भी मिलाया गया। संभवत: ऐसा आयोजन पहली बार हुआ। यह आयोजन काफी श्रद्धा भक्ति के साथ प्रतापगढ़ की महावीर गोवर्धन गोशाला में आयोजित किया गया। महावीर गोवर्धन गोशाला में इस समय 1205 गाय और गोवंश हैं। यह आसपास के जिलों में भी सबसे बड़ी गोशाला कही जाती है। यहां पर ऐसे गोवंश हैं जिन्हें कत्लखाने में जाने से बचाया गया। गोशाला का संचालन गो भक्तों और एवं जीव प्रेमियों के आर्थिक सहयोग से किया जाता है।

Exit mobile version