Site icon Buziness Bytes Hindi

Railway Ticket Code Numbers: रेलवे टिकट पर पड़े इन कोड नंबरों के बारे में जानकर हो जाएंगे हैरान

Railway Ticket Code Numbers: ट्रेन रिजर्वेशन के समय टिकट पर कोड लिखे होते हैं। आमतौर पर सामान्‍य दिखने वाले ये कोड बेहद जरूरी जानकारी के होते हैं। इनके बारे में या तो रेलवे कर्मचारी जानते हैं या फिर जागरूक यात्री। रेलवे टिकट की बुकिंग कराते समय सीट कंफर्म मिलने की चिंता रहती है। काफी दिन पहले टिकट लेने पर तो कंफर्म सीट मिलने की संभावना रहती है, लेकिन आमतौर पर त्‍योहार के समय ट्रेन रिजर्वेशन कराने पर टिकट वेटिंग में ही बुक होती है। रेलवे वेटिंग लिस्ट कई तरह की होती है। जिनमें में टिकट कंफर्म होने की जानकारी होती है। रेलवे टिकट पर लिखे आरएसडब्ल्यूएल, पीक्यूडब्ल्यूएल,डब्ल्यूएल,  ,जीएनडब्ल्यूएल जैसे कोड क्या है यह जानना जरूरी होता है। 

Read also: सोनिया को नया समन, 23 को ED ने किया तलब

वेटिंग लिस्ट (डब्ल्यूएल): रेल टिकट बुक कराते वक्‍त अगर डब्ल्यूएल लिखा हुआ है तो इसका मतलब वेटिंग लिस्ट से है। यहां टिकट कंफर्म होने की संभावना ज्‍यादा होती है। जैसे अगर टिकट में जीएनडब्ल्यूएल 7/डब्ल्यूएल 13 लिखा है तो वेटिंग लिस्ट 13 है। यानी टिकट तब पक्का होगा जबकि 13 यात्री टिकट कैंसिल होंगे। 

पूल्ड कोटा वेटिंग लिस्ट (पीक्यूडब्ल्यूएल ) : जब किसी लंबी दूरी की ट्रेन में बीच के दो स्टेशनों के बीच यात्रा करनी होती है, तो वेटिंग टिकट इस श्रेणी में डाली जाती है। अगर किसी स्टेशन पर कंफर्म टिकट कैसिंल होती है तो पीक्यूडब्ल्यूएल वाले यात्री का टिकट अपने आप कंफर्म हो जाएगा।

Read also: राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ के दौरान कांग्रेस का सत्याग्रह ऐलान नौटंकी

आरएसी : रिजर्वेशन अगेंस्ट कैंसिलेशन के दौरान एक सीट पर दो यात्रियों को यात्रा करने की अनुमति मिलती है। इसमें जिस यात्री का टिकट कंफर्म होता  है उसको दूसरे यात्री की बर्थ दे दी जाती है।
रोड साइड स्टेशन वेटिंग लिस्ट (आरएसडब्‍ल्‍यूएल) : यह कोड उस टिकट में लिखा होता है। जबकि टिकट ट्रेन के शुरू वाले स्टेशनों से रोड साइड स्टेशन या उसके पास पड़ने वाले स्टेशन के लिए बुक कराई जाती है। 
रिमोट लोकेशन वेटिंग लिस्ट (आरएलडब्‍ल्‍यूएल ) : यह छोटे स्टेशनों का बर्थ कोटा होता है। इन छोटे स्टेशनों पर वेटिंग टिकट आरएलडब्‍ल्‍यूएल कोड लिखा जाता है। इसके कंफर्म होने की संभावना ज्यादा होती है।
तत्काल कोटा वेटिंग लिस्ट (टीक्‍यूडब्‍ल्‍यूएल ) : तत्काल में सीट के लिए टिकट बुकिंग करने पर यदि रिजर्वेशन टिकट पर नाम वेटिंग लिस्ट में आता है।  तो ऐसे टिकट में यह कोड लिखा हुआ आता है।

Exit mobile version