Site icon Buziness Bytes Hindi

Article 370 हटाने के खिलाफ याचिका को सुनेगा सुप्रीम कोर्ट

2019 में जम्मू-कश्मीर से हटाए गए 370 को लेकर कई याचिकाएं सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की गई थीं जिसके बाद इस मामले को संविधान पीठ को भेजा गया था लेकिन फरवरी 2020 के बाद इस मामले पर सुनवाई नहीं हो पाई लेकिन अब अनुच्छेद 370 हटाने के खिलाफ याचिका पर सुनवाई को सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है दशहरे बाद इस मामले की सुनवाई होगी। दरअसल चीफ जस्टिस यू यू ललित की बेंच के सामने एक वकील ने मामले की जल्द सुनवाई की याचिका दायर की थी जिसपर CJI इस माले को सूचीबद्ध करने पर राज़ी हो गये 

दरअसल अगस्त 2019 में केंद्र द्वारा अधिसूचना जारी की थीं, उसके लगभग 4 महीने बाद 5 जजों के बेंच के सामने आर्टिकल 370 के मामलों की सुनवाई शुरू हुई थी. मुद्दा उठा था कि क्या 7 जजों की बेंच को यह मामला भेजा जाना चाहिए क्योंकि पांच जजों में दो की राय अलग थी. इसके बाद 2020 में 2 मार्च के एक फैसले में संविधान बेंच ने माना कि आर्टिकल 370 के तहत जारी राष्ट्रपति के आदेशों को चुनौती देने के मामले को एक बड़ी बेच को भेजने की कोई जरूरत नहीं. इसके बाद कोरोना काल शुरू हो गयी इस मामले में वर्चुअल सुनवाई शुरू हुई.

अब सुप्रीम कोर्ट उन याचिकाओं पर फिर सुनवाई को राजी हो गया है. बता दें कि याचिकाओं में आर्टिकल 370 और आर्टिकल 35 (A ) को रद्द करने को लेकर चुनौती दी गई है. बता दें कि 5 अगस्त 2019 को राष्ट्रपति के आदेश से जम्मू-कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा हटा लिया गया था. कश्मीर को दो केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में विभाजित किया गया था. ये विभाजन 31 अक्टूबर 2019 को प्रभावी हुआ था.

Exit mobile version