Site icon Buziness Bytes Hindi

Nupur Sharma News: सुप्रीम कोर्ट ने नूपुर को लगाई फटकार, कहा- देश से मांगें माफ़ी

पहले पैगम्बर मोहम्मद पर अपमानजनक टिप्पणी से उपजा विवाद, फिर उस टिप्पणी के कारण हुए उदयपुर हत्याकांड पर सुप्रीम कोर्ट बहुत सख्त नाराज़ है और आज उसने देश के मौजूदा हालात के लिए नूपुर शर्मा को अकेले ज़िम्मेदार ठहराया है और पूरे देश से माफ़ी मांगने को कहा. शीर्ष अदालत की यह सख्त टिप्पणी उस समय आयी जब वो नूपुर शर्मा की उस याचिका पर सुनवाई कर रही थी कि उसके खिलाफ पूरे देश में दर्ज सभी केस दिल्ली स्थानांतरित कर दिए जाय. कोर्ट ने नूपुर शर्मा की इस याचिका को ख़ारिज कर दिया। 

Read also: पैगम्बर मोहम्मद पर टिप्पणी पड़ी भारी, Nupur Sharma भाजपा से निलंबित

सुप्रीम कोर्ट ने नूपुर की याचिका पर ही सवाल उठाते हुए कहा कि पूरे देश में दर्ज उन केसों का क्या हुआ, क्या कार्रवाई हुई अबतक। अगर किसी के खिलाफ FIR होती है तो उसे फ़ौरन गिरफ्तार कर लिया जाता है, नूपुर शर्मा के मामले में ऐसा क्यों नहीं हुआ? अदालत ने कहा कि क्या हुआ कि नूपुर शर्मा सत्ता की करीबी हैं, क्या हुआ जो वो एक राजनीतिक दल की प्रवक्ता हैं. उन्हें क्या लगता है कि वो कोई भी बयान दे सकती हैं. जस्टिस सूर्यकांत ने मामले में आगे कहा कि अपने बयान से नूपुर शर्मा ने जिस तरह पूरे देश की भावनाओं को भड़काया है उसके लिए वो अकेली ही ज़िम्मेदार हैं। जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि यह शर्मनाक कृत्य है और इसके लिए उन्हें पूरे देश के सामने आकर माफ़ी मांगनी चाहिए। 

अदालत ने कहा नूपुर का रवय्या उनके अहंकारी चरित्र को दर्शाता है, अदालत ने कहा कि उसने वो पूरी डिबेट देखी है, यह सही है कि नूपुर को उकसाया गया, लेकिन उन्होंने जिस तरह की प्रतिक्रिया दी वो बहुत शर्मनाक थी, खासकर तब जब वो खुद एक वकील है. नूपुर के वकील ने जब अदालत से कहा कि नूपुर को जान से मारने की धमकियाँ मिल रही हैं तो अदालत ने जवाब में कहा कि वह खुद देश की सुरक्षा के लिए खतरा बन गयी हैं. अदालत ने कहा कि याचिकाकर्ता के ऊपर इतने केस दर्ज हैं लेकिन कोई उन तक पहुँच नहीं पा रहा है, कोई और होता तो कब का जेल के अंदर होता।

Read also: पैगंबर मोहम्मद विवाद: अलकायदा ने दी आत्मघाती हमलों की धमकी

गौरतलब है एक टीवी चैनल पर पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी को लेकर नुपुर शर्मा के खिलाफ देश भर के अलग-अलग कोर्ट और थानों में मामले दर्ज हैं. नूपुर के बयान के खिलाफ देश और विदेश में ज़बरदस्त रोष और प्रतिक्रिया देखी गयी। उदयपुर में हुए कन्हैया हत्याकांड की वजह भी नूपुर शर्मा का बयान था क्योंकि कन्हैया ने नूपुर के समर्थन में सोशल मीडिया में पोस्ट डाली थी जिसके बाद ही इतना बड़ा जघन्य हत्याकांड हुआ.

Exit mobile version