Site icon Buziness Bytes Hindi

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा पोस्टर मामला, FIR रद्द करने की मांग


सुप्रीम कोर्ट पहुंचा पोस्टर मामला,  FIR रद्द करने की मांग

नई दिल्ली: PM मोदी के खिलाफ पोस्टर वाला मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है. दिल्ली पुलिस के खिलाफ आज सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दाखिल की गई है, जिसमें कोरोना को लेकर पीएम मोदी पर पोस्टर लगाने वालों के खिलाफ दिल्ली पुलिस की FIR रद्द करने की मांग की गई है, साथ ही कहा गया है कि पुलिस को कहा जाए कि वो वैक्सीन पर सवाल उठाने वाले पोस्टरों या विज्ञापन पर FIR या कार्यवाही ना करे.

निर्दोषों की गिरफ़्तारी
याचिका में मांग की गई है कि इन FIR का सारा रिकॉर्ड भी पुलिस से मंगाया जाए. याचिकाकर्ता वकील प्रदीप कुमार यादव ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट पहले ही कह चुका है कि बोलने और अभिव्यक्ति की आजादी से इनकार नहीं किया जा सकता. ऐसे में अगर कोई टीकाकरण नीति पर सवाल उठाता है तो इस पर इस तरह कार्यवाही नहीं हो सकती क्योंकि वो ये सवाल कर सकता है. याचिका में कहा गया है कि दिल्ली पुलिस ने एक ही दिन में 24 FIR दर्ज कर निर्दोष लोगों को गिरफ्तार किया है.

Read also: DRDO की Anti-Covid drug 2-DG लॉन्च

पुलिस ने किया था 25 लोगों को गिरफ्तार
ग़ौरतलब है कि रविवार को खबर आई थी कि दिल्ली पुलिस ने दिल्ली में कई जगहों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधने वाले पोस्टरों को लेकर 25 लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों पर सार्वजनिक संपत्ति को विकृत करने समेत कई अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है. ये गिरफ्तारियां दिल्ली पुलिस की चार अलग-अलग डिवीजन की ओर से की गई हैं.

Exit mobile version