Site icon Buziness Bytes Hindi

सिविल परीक्षा में दो बार फेल होने और मुफलिसी में सुपरवाइजर ने किया सुसाइड


सिविल परीक्षा में दो बार फेल होने और मुफलिसी में सुपरवाइजर ने किया सुसाइड

मुलायम सिंह मेडिकल कॉलेज के सुपरवाइजर था मृतक

मेरठ। मुलायम सिंह मेडिकल कॉलेज के सिक्योरिटी सुपरवाइजर ने आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना स्थल पर सुसाइड नोट मिला है जिसके अनुसर मृतक ने सिविल सेवा परीक्षा में दो बार असफल होने व मुफलिसी के कारण आत्महत्या करना लिखा है।

बता दें कि मनीष दुबे (30 वर्ष) पुत्र रामाज्ञा दुबे निवासी बस्ती पिछले तीन वर्ष से मुलायम सिंह मेडिकल कॉलेज में सिक्योरिटी सुपरवाइजर के पद पर तैनात था। वह पहले अपनी पत्नी और छोटी बेटी के साथ मुलायम सिंह मेडिकल कॉलेज में ही आवास में रह रहा था। लॉकडाउन में वह अपने परिवार के साथ घर वापस लौट गया था। 10 दिन पहले ही वह अपने परिवार को छोड़कर फिर से ड्यूटी पर लौटा था। बताया गया कि वह मुलायम सिंह मेडिकल कॉलेज में दिन की ड्यूटी करता था। 

शुक्रवार सुबह को करीब 6:00 बजे वह ड्यूटी पर नहीं पहुंचा तो अन्य साथियों ने अधिकारियों से बताया कि उसके कमरे का दरवाजा अंदर से बंद है। इस मामले में पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर मनीष का शव पड़ा हुआ था। पुलिस के अनुसार मनीष ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है।

इसके बाद पुलिस ने विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम को मौके पर बुलाकर शव को नीचे उतारा और फिंगर प्रिंट लिए। पुलिस के अनुसार मृतक की जेब में एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें उसने अपनी आत्महत्या करने का किसी को दोषी नहीं बताते हुए सिविल सेवा परीक्षा में दो बार असफल होने व मुफलिसी के कारण आत्महत्या करना लिखा है। उधर, एसपी देहात अविनाश पांडेय का कहना है कि सभी बिंदुओं के आधार पर जांच की जा रही है। मामले की जांच पूरी होने के बाद ही इस कुछ बताया जा सकेगा। पुलिस जांच में जुटी है।

Exit mobile version